ganesh chaturthi

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

Updated: गुरुवार, 3 सितम्बर 2026 (12:45 IST)
उज्‍जैन की अघोरी लेडी काली नंद गिरी को लेकर अब कई नए और चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। उस पर शादी और ठगी के पुराने आरोप भी हैं। नंद गिरी के बारे में अब तक का जो सबसे सनसनीखेज खुलासा हुआ है वो हैं उसका पुरुष से औरत बनना। बताया जा रहा है कि अघोरी तांत्रिक काली नंद गिरी पहले पुरुष था, बाद में वो औरत बन गया और फिर लेडी अघोरी के नाम से जाना जाने लगा।

हाल ही में वो उज्जैन में जलती चिता से शव का मांस खाते हुए और उसका वीडियो इंस्‍टाग्राम पर डालकर विवादों में आई थी। अब उसके कई पुराने आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में उसने कई विवाद खड़े किए।
ALSO READ: अघोरी ने शमशान से जलते शव का मांस निकालकर खाया, कहा- ‘यह बहुत टेस्टी है’, वीडियो शेयर किया, उज्‍जैन का संत समाज भड़का
पहले पुरुष थी काली नंद गिरी : श्मशान में रहने वाले तांत्रिक विष्णुनाथ महाराज का दावा है कि काली नंद गिरी पहले पुरुष थी और उसकी पहचान अल्लूरी श्रीनिवास के नाम से थी। बाद में जेंडर चेंज कराया और किन्नर के रूप में पहचान बनाई। इसके बाद ‘लेडी अघोरी’ के नाम से सोशल मीडिया पर पहचान बनाई।

शादी और ठगी का भी आरोप : बता दें कि काली नंद गिरी पर एक स्‍टूडेंट को झांसे में लेकर शादी करने और एक महिला से तांत्रिक अनुष्ठान के नाम पर 10 लाख रुपए लेने के आरोप भी सामने आ चुके हैं। इन मामलों को लेकर तेलंगाना में पुलिस शिकायत और गिरफ्तारी की जानकारी भी सामने आई थी।

मांस खाने वाला वीडियो सामने आने के बाद श्मशान में रहने वाले तांत्रिक विष्णुनाथ महाराज ने पुलिस में शिकायत की थी। पुलिस ने BNS की धारा 301 के तहत केस दर्ज कर काली नंद गिरी को गिरफ्तार किया। कोर्ट ने उसे 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हालांकि, काली नंद गिरी की पहचान, जेंडर चेंज और पुराने मामलों से जुड़े कई दावे शिकायतकर्ताओं और मीडिया रिपोर्टों पर आधारित हैं। इनकी अंतिम पुष्टि संबंधित पुलिस, मेडिकल और न्यायालयीन रिकॉर्ड से ही होगी। वेबदुनिया इन आरोपों की पुष्‍टि नहीं करता है।
ALSO READ: उज्‍जैन वाली नरभक्षी अघोरी पर FIR, शमशान से शव का मांस निकालकर खाया था, अब वीडियो बनाकर दी ये धमकी
सर्जरी के बाद किन्‍नर बनने का दावा : तांत्रिक विष्णुनाथ महाराज का दावा है कि काली नंद गिरी की पहले पहचान अल्लूरी श्रीनिवास के नाम से थी। उनका कहना है कि वह जन्म से किन्नर नहीं थी। बाद में जेंडर रीअसाइनमेंट सर्जरी के बाद उसने किन्नर के रूप में पहचान बनानी शुरू की। इसके बाद वह काली नंद गिरी के नाम से सामने आई और खुद को अघोरी साधिका के रूप में प्रस्तुत करने लगी।

शादी का आरोप : अप्रैल 2025 की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक युवती ने दावा किया था कि उसने 1 जनवरी को अल्लूरी श्रीनिवास से शादी की थी। युवती का आरोप था कि शादी के करीब 12 दिन बाद ही श्रीनिवास ने वर्षिणी नाम की महिला से भी शादी कर ली। इस मामले को लेकर युवती ने पुलिस से शिकायत और कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर काली नंद गिरी की पहचान और निजी जिंदगी को लेकर कई तरह के दावे सामने आए।
ALSO READ: उज्‍जैन वाली नरभक्षी अघोरी पर FIR, शमशान से शव का मांस निकालकर खाया था, अब वीडियो बनाकर दी ये धमकी
वर्षिणी के काली पर आरोप : 2025 में काली नंद गिरी और वर्षिणी नाम की युवती से जुड़ा मामला तेलंगाना में चर्चा में आया था। दोनों की शादी से जुड़े VIDEO और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, दोनों ने मध्यप्रदेश के एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी के दौरान वरमाला पहनाने, मंगलसूत्र और अन्य रस्मों के साथ सात फेरे लेने जैसे दृश्य VIDEO में दिखाई देने की बात सामने आई थी। शादी के बाद वर्षिणी ने काली नंद गिरी पर गंभीर आरोप लगाए थे।

ठगी का आरोप : मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, एक महिला फिल्म निर्माता ने पुलिस में शिकायत की थी कि परिवार को बुरी शक्तियों से बचाने और तांत्रिक अनुष्ठान करने के नाम पर उससे करीब 10 लाख रुपए लिए गए। महिला का आरोप था कि पैसे वापस मांगने पर उसे धमकी दी गई। तेलंगाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और CCTV फुटेज की मदद से काली नंद गिरी को ट्रेस किया।

क्‍या है शव का मांस खाने वाला मामला : अघोरी तांत्रिक काली नंद गिरी ने एक वीडियो पोस्‍ट किया था। जिसमें वो उज्‍जैन के चक्रतीर्थ स्‍थित एक शमशान घाट से जलती चिता में से शव का मांस खाते नजर आ रही है। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। बता दें कि किन्नर अखाड़े से जुड़ी अघोरी तांत्रिक काली उर्फ नंद गिरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह जलती चिता से तलवार के जरिए इंसानी मांस निकालकर खाते हुए नजर आ रही है। वीडियो में तांत्रिक को "यह बहुत टेस्टी है" और "मैं तुम्हारे जीवन से खेलूंगी" जैसी अमानवीय बातें कहते हुए सुना जा सकता है। इस वीभत्स वीडियो के वायरल होने के बाद आम जनता के साथ-साथ संत समाज में भी भारी आक्रोश था। महामंडलेश्वर शैलेशानंद गिरी ने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए इसे वैदिक परंपरा और अघोर मर्यादा के खिलाफ बताया था और अघोरी तांत्रिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।

एफआईआर के दी धमकी : पुलिस ने आरोपी अघोरी को हिरासत में ले लिया है। हालांकि, FIR दर्ज होने के बाद उसका एक और वीडियो सामने आया, जिसमें वह पुलिस और विरोध करने वालों को चुनौती देती व धमकी देती नजर आ रही है। संतों और स्थानीय नागरिकों ने इस कृत्य को सनातन धर्म और अघोर परंपरा की आड़ में किया गया एक घिनौना, अमानवीय व पब्लिसिटी बटोरने वाला स्टंट बताया है। पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत जांच और वीडियो की फोरेंसिक पुष्टि कर रही है।

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख