dharma sangrah
✕

भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को ढूंढकर लाने वाले को कांग्रेस देगी 5000 का इनाम

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रवि सक्सेना ने इनाम का किया एलान

Updated: शुक्रवार, 15 मई 2020 (15:54 IST)
भोपाल। कोरोना के रेड जोन भोपाल में जहां एक ओर दिन प्रतिदिन पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है वहीं दूसरी अब भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का संकट के समय अपने क्षेत्र की जनता के बीच नहीं होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस ने इस पूरे मुद्दें को उठाते हुए भाजपा को निशाने पर ले लिया है। 
 
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि कोरोना संकट के समय सांसद केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में रहती हैं और केंद्र से ज्यादा से ज्यादा मदद दिलाती है, ऐसे में उनका गायब होना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आज भोपाल के लोग जिन्होंने उनको लाखों वोट से जिताया था को अपनी गलती का अहसास हो रहा होगा। 

वहीं सीनियर कांग्रेस नेता और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रवि सक्सेना ने भोपाल सांसद को ढूंढकर लाने वाले को पांच हजार रूपए और प्रशस्त्रि पत्र देने का एलान किया है। कांग्रेस नेता रवि सक्सेना ने कहा कि भोपाल विगत तीन माह से कोरोना महामारी से जूझ रहा है दर्जनों पीड़ितों की मौत हो गई, सैकड़ों संक्रमित जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे विषम परिस्थितियों में भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर गुमशुदा है। 
 
उन्होंने कहा कि कोरोना की आपातकालीन स्थिति में भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर का कहीं अता पता नहीं है और इससे लगता है कि उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को इस महामारी से कालकलवित होने के लिए भाग्य भरोसे छोड़ दिया है एवं स्वयं किसी सुरक्षित स्थान पर अंतर्ध्यान हो गयी हैं।

जब भोपालवासी अपने सबसे गंभीर संकट काल से गुजर रहे हैं ऐसे समय भोपाल की सांसद का गायब हो जाना अपने दायित्वों से भागना और उन्होंने बतौर सांसद जो संविधान की शपथ ली है उसका भी पूर्णतः हनन है। उन्होंने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को  ढूंढकर लाने वाले को 5000  रुपयों का ईनाम और प्रशस्ति पत्र देने का एलान किया है। 
 
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

"सावरकर पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं!" शिवसेना शिंदे गुट ने फाड़े सोनिया गांधी की किताब के पन्ने

दाहोद में CM पटेल का तीन दिवसीय दौरा, आदिवासी परिवारों के घर भोजन और युवाओं से संवाद

सरेंडर नहीं करूंगा, अल्‍लाह के पास जाऊंगा, सुरक्षाबलों ने लतीफ भट्ट को भेज दिया दोजख

अगला लेख