Hanuman Chalisa

विदिशा में खुला देश का पहला पोस्ट ऑफिस-पासपोर्ट सेवा केंद्र

Updated: रविवार, 26 फ़रवरी 2017 (15:40 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के विदिशा में भारत का पहला पोस्ट-ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र खोला गया है। केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज यहीं से सांसद हैं।
 
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार विदिशा में इस केंद्र का शुभारंभ करते हुए कहा कि इसके शुरू होने से विदिशा सहित रायसेन, गुना, अशोकनगर, सागर और दमोह जिले के नागरिकों को अब पासपोर्ट बनवाने के लिए भोपाल नहीं जाना पड़ेगा। यह लघु केंद्र पासपोर्ट सेवा केंद्र के रूप में कार्य करेगा। 
 
केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को इस पासपोर्ट सेवा केंद्र को खोलने के लिए धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि आवेदन-पत्र की जांच के साथ ही उसकी स्वीकृति भी 1 ही दिन में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। पहले दिन शेख सोहित और पवन सोनी ने इस कार्यालय के माध्यम से अपने पासपोर्ट बनवाए। चौहान ने कहा कि केंद्र शासन के सहयोग से मध्यप्रदेश को ऐसी सुविधाएं मिल रही हैं जिनके बारे में कुछ वर्ष पूर्व सोचना भी मुश्किल था।
 
उन्होंने कहा कि जब अटल बिहारी वाजपेयी विदेश मंत्री थे, उस समय मध्यप्रदेश को पहले पासपोर्ट कार्यालय की सुविधा मिली थी। चौहान ने कहा कि पहले पासपोर्ट बनवाने के लिए 42 दिन की प्रतीक्षा सूची थी, जो अब घटकर 3 दिन की रह गई है तथा इसे और कम करने के प्रयास जारी हैं। (भाषा)
 

Show comments

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी, बोले- चाहूं तो सबको खत्म कर दूं.. ईरान ने भी किया तीखा पलटवार

अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में बवाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का चबूतरा तोड़ा, मामले पर क्‍या बोली भाजपा?

ममता बनर्जी ने संभाली TMC की कमान, बागी नेताओं को दी चुनौती, बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा...

उन्हें पता है बॉस कौन है, नेतन्याहू पर ट्रंप का बड़ा बयान, व्हाइट हाउस में जल्द हो सकती है मुलाकात

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को मिली धमकी, आरोपी के IP एड्रेस की हुई पहचान, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

सभी देखें

नया रक्षा बैंक क्यों बनाना चाहता है नाटो का सदस्य कनाडा

मुंबई में बारिश का तांडव: मानखुर्द में इमारत गिरने से 6 की मौत, स्कूल बंद

Top News 6 July: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, मुंबई पानी-पानी, मानखुर्द में इमारत गिरी

अयोध्‍या चढ़ावा विवाद को लेकर सोमवार को होगी ट्रस्‍ट की बैठक, ट्रस्टी चंपत राय समेत कई अहम मुद्दों पर होगा फैसला

योगी सरकार की निःशुल्क IAS-PCS आवासीय कोचिंग योजना का बढ़ा क्रेज

अगला लेख