sundarkand
✕

युवा डिजिटल अर्थव्यवस्था के एम्बेसेडर बनें : मोदी

Updated: रविवार, 26 फ़रवरी 2017 (15:15 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों खासकर युवाओं का डिजिटल अर्थव्यवस्था का एम्बेसेडर बनने का आह्वान करते हुए इस आंदोलन से जुड़े हर व्यक्ति को भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ लड़ाई का काडर बताया है।
 
मोदी ने रविवार को आकाशवाणी से प्रसारित 'मन की बात' कार्यक्रम के माध्यम देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोग धीरे-धीरे नकदी से निकलकर डिजिटल लेनदेन की ओर बढ़ रहे हैं, जो एक शुभ संकेत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 'डिजिधन व्यापार योजना' और 'लकी ग्राहक योजना' को भारी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने युवाओं और इन योजनाओं में पुरस्कार पाने वालों का आह्वान किया कि वे डिजिटल अर्थव्यवस्था के आंदोलन का नेतृत्व करें।
 
इस काम में जुड़े लोगों को शुचिता का सैनिक करार देते हुए प्रधानमंत्री ने युवकों से कहा कि वे संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की याद में कम से कम 125 लोगों को भीमऐप डाउनलोड करना सिखाएं।
 
प्रधानमंत्री ने इस सिलसिले में मैसूर की महिला संतोष की सदाशयता का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने लकी ग्राहक योजना के तहत प्राप्त 1,000 रुपए की राशि 1 वृद्ध महिला को दी जिसके घर में आग लग जाने पर उसका पूरा सामान खाक हो गया था। 
 
मोदी ने इस योजना के तहत 1 लाख रुपए का पुरस्कार जीतने वाले दिल्ली के 22 वर्षीय कार चालक सबीर का भी उदाहरण देते हुए बताया कि अब वे अपने पैसेंजरों को डिजिटल लेन-देन के बारे मे जागरूक करते हैं। (वार्ता)
Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख