ganesh chaturthi

भोपाल मेट्रो की पटरी पर पहली झलक, सुभाष नगर डिपो में अनलोड हुए कोच, ट्रॉयल रन जल्द

Updated: सोमवार, 18 सितम्बर 2023 (15:20 IST)
भोपाल। भोपालवासियों को मेट्रो से चलने का सपना जल्द साकार होने जा रहा है। सोमवार को मेट्रो ट्रेन के तीन कोच भोपाल पहुंच गए। सुभाष डिपो पहुंचे मेट्रो के कोच डायरेक्टर शोभित टंडन ने पूजा-अर्चना कर अनलोड करवाया। भोपाल मेट्रो ट्रेन का ट्रायल सितंबर के आखिरी सप्ताह या अक्टूबर के पहले हफ्ते में किए जाने की संभावना है।

80 एकड़ जमीन में बने सुभाष डिपो में कोच की अनलोडिंग वे प्लेटफार्म पर कोच का उतारा गया। एक कोच की लंबाई 22 मीटर और चौड़ाई 2.9 मीटर है। शंटर के जरिए इन्हें खींचकर पटरी के कोने पर ले जाया जा रहा है। कोच की असेंबलिंग कनेक्शन, बैटरी व अन्य उपकरणों से जोडऩे आदि में सात से आठ दिन लगेंगे। कोट की टेस्टिंग के बाद ट्रायल की तारीख तय होगी।  

मेट्रो ट्रेन के कोच करीब एक सप्ताह में 850 किमी का सफर तय कर गुजरात के सांवली बड़ोदरा से भोपाल पहुंचे हैं। आनंदनगर बायपास, भेल रायसेन रोड के रास्ते आधी रात को  सुभाष डिपो पहुंचे।

भोपाल मेट्रो एक नजर-राजधानी भोपाल में मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है। सबसे पहले एम्स से सुभाष तक की ऑरेंज लाइन पर मेट्रो का ट्रायल होगा। 6.22 किमी लंबी लाइन में सुभाष नगर डिपो से रानी कमलापति स्टेशन के बीच ट्रायल रन किया जाएगा। अगले साल मई-जून तक ऑरेंज लाइन पर दौड़ सकती है।
22 मीटर लंबा, 2.9 मी. चौड़ा कोच
6.22 किमी लंबा मेट्रो रैक (ऑरेंज लाइन)
750 यात्री एक रैक में कर सकेंगे यात्रा
50 यात्रियों की सिटिंग कैपिसिटी
200 यात्री कोच में खड़े हो सकेंगे

 
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख