Hanuman Chalisa
✕

खुद को राहुल बताकर गरबा पंडाल में घुसा फिरोज, जेब से निकले कंडोम

Updated: गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024 (16:24 IST)
Firoz entered Garba Pandal : उज्जैन में गरबे में एक मुस्लिम युवक द्वारा प्रवेश और उसकी तलाशी में आपत्तिजनक सामग्री मिलने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उज्जैन में एक बार फिर खुद को हिन्दू बताकर एक मुस्लिम युवक के गरबा पंडाल में प्रवेश का मामला प्रकाश में आया है।
 
लोगों को युवक पर शक हुआ : मिली जानकारी के अनुसार यहां मक्सी रोड ओवरब्रिज के नीचे पंवासा के डालडा मैदान में नवरात्रि के दौरान गरबे का आयोजन किया जा रहा है तभी वहां मौजूद लोगों को एक युवक पर शक हुआ। पूछताछ के दौरान उसने खुद का नाम राहुल बताया, लेकिन बाद में आधार कार्ड से उसकी असली पहचान फिरोज के रूप में हुई।
 
जेब से आपत्तिजनक सामान मिला : अपनी गलत पहचान बताकर गरबा देखने पहुंचे फिरोज से हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहले तो नाराज नहीं थे, लेकिन जब तलाशी के दौरान उसकी जेब से कुछ आपत्तिजनक सामान मिला तो मामला और गंभीर हो गया। आरोपी की तलाशी ली गई तो उसकी जेब से कंडोम निकलने लगे जिससे हिन्दूवादी क्रोधित हो गए। कार्यकर्ताओं ने ही नहीं, बल्कि महिलाओं ने भी फिरोज की पिटाई करते हुए उसे पंवासा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।(प्रतीकात्मक चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

अगला लेख