sundarkand

उज्जैन के नानाखेड़ा बस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक

Updated: गुरुवार, 4 जून 2020 (11:29 IST)
उज्जैन। उज्जैन के नानाखेड़ा बस स्टैंड में खड़ी बसों में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। हादसे में 7 बसें जलकर खाक हो गई। फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
 
माना जा रहा है कि किसी अज्ञात बदमाश ने आग साजिशतन लगाई है। यह भी कहा जा रहा है कि अगर बारिश के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ होता तो एक बस में आग लगती।
 
उल्लेखनीय है कि लॉक डाउन के कारण अभी बसों की आवाजाही बंद है। उज्जैन के नानाखेड़ा बस स्टैंड से चलने वाली इंटर स्टेट बसें करीब ढाई महीने से यही खड़ी हैं। आग लगते ही कई बसें इसकी चपेट में आ गईं। पूरा आसमान लपटों और धुएं से भर गया। 
 
नानाखेड़ा थाने से मात्र 100 कदम की दूरी पर स्थि‍त बस स्टैंड में लगी आग से सभी हैरान है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस बीच इंदौर में कल रात राजकुमार ब्रिज के पास बने कॉटन गोडाउन में भी भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख