Hanuman Chalisa
✕

नीमच में घर में लगी आग, गई दादी-पोते की जान

Updated: बुधवार, 18 अक्टूबर 2017 (14:18 IST)
- मुस्तफा हुसैन 
नीमच। नीमच की दाना गली में बुधवार तड़के एक दो मंजिला मकान में आग लग गई। इस आग में दम घुटने से दादी-पोते की मौत हो गई।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह दाना गली स्थित श्याम मित्तल के मकान में भयावह आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शी निमित गर्ग और हेमंत मुच्छाल ने बताया कि जब वे मॉर्निंग वॉक से लौट रहे थे तो देखा कि पूरा मकान धूं-धूकर जल रहा है। 
 
सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल का अमला मौके पर पहुंचा और आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। दमकलकर्मियों ने मकान के अंदर फंसे 2 लोगों को निकाल लिया। दादी पदमा मित्तल और 12 वर्षीय पोते अर्नव मित्तल की दम घुटने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक तुषारकांत विद्यार्थी मौके पर पहुंचे और बताया की आग सम्भवतया शॉर्ट सर्किट से लगी है। एसपी विद्यार्थी ने बताया कि इस हादसे में 2 की मौत हो गई है।
 
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मकान में मिठाई बनाने का काम हो रहा था तथा वहां घी के डिब्बे और ज्वलनशील पदार्थ भी रखे थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण आग भड़की।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

जलवायु पर बोझ बनी अमीरी, भुगत रहे हैं गरीब

यूपी के 64 जिलों के साक्षरताकर्मियों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने बकाया मानदेय के लिए आवंटित किए ₹397 करोड़

उधर चलो, नहीं तो चोट लग जाएगी, गोशाला में गायों के बीच CM योगी का दिखा अनोखा अंदाज, गुड़-रोटी खिलाकर की सेवा

अगला लेख