Daily Horoscope
✕

अब महंगा पड़ेगा सड़क पर थूकना, लगेगा 500 रुपए जुर्माना

Updated: बुधवार, 20 दिसंबर 2017 (11:40 IST)
इंदौर। भारत के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के नगर निगम ने सड़कों और सार्वजानिक स्थलों पर थूकने वालों पर 500 रुपए जुर्माना लगाए जाने का आदेश जारी किया है। यह आदेश आगामी 25 दिसंबर से प्रभावी हो जाएगा। शासकीय कार्यालयों में आदेश का कड़ाई से पालन करवाने पर भी जोर दिया गया है।
 
महापौर मालिनी गौड़ ने बताया कि इंदौर नगर निगम सीमा में यदि कोई व्यक्ति सड़क पर थूकता पाया जाता है, तो उस पर पांच सौ रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। आदेश का उद्देश्य शहर में स्वच्छता बनाये रखना, साथ ही पान, मसाला, गुटखा का सेवन करने वालों को इस बुरी आदत को छोड़ने हेतु प्रेरित करना है।
 
वहीं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) अजय देव शर्मा ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत सरकारी दफ्तरों में सफाई को लेकर सख्ती की जा रही है। लगातार मॉनीटरिंग की जा रहीं है। सभी विभागों में सफाई समिति बनाकर स्वच्छता पर ध्यान देने के भी निर्देश दिए गए हैं। इंदौर को स्वच्छता सर्वेक्षण - 2017 में भारत का सबसे स्वच्छ शहर होने का गौरव प्राप्त है। (वार्ता) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख