Hanuman Chalisa
✕

मध्यप्रदेश में फिल्मों एवं धारावाहिकों की जल्द शुरू होगी शूटिंग, परामर्श जारी

Updated: सोमवार, 6 जुलाई 2020 (10:32 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के खूबसूरत स्थानों पर एक बार फिर फिल्मों, टेलीविजन धारावाहिकों एवं वेब सीरीज की शूटिंग शीघ्र ही प्रारंभ हो सकेगी। इसके लिए मध्यप्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड की ओर से फिल्मों एवं धारावाहिकों की शूटिंग के लिए परामर्श जारी किया गया है।
 
मध्यप्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड की अपर प्रबंध संचालक सोनिया मीणा ने रविवार को बताया कि इस परामर्श में भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार नियम बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा समय-समय पर संशोधित दिशा-निर्देश के साथ ही इस परामर्श में भी संशोधन किया जा सकता है। परामर्श को सार्वजनिक किया गया है।
 
मीणा ने बताया कि शूटिंग के लिए बहुत सारे फिल्म और धारावाहिक निर्माता एवं निर्देशक काफी समय से संपर्क करके शूटिंग की अनुमति चाह रहे थे। वे अब टूरिज्म बोर्ड द्वारा दी गई दिशा-निर्देश का पालन करते हुए शूटिंग शुरू कर सकते हैं।
 
उन्होंने कहा कि इसके लिए स्थानीय जिला प्रशासन को सूचित करने के साथ ही अलग निर्देश होने पर उनका पालन करते हुए शूटिंग फिर से शुरू की जा सकती है। मीणा ने बताया कि निश्चित तौर पर प्रदेश में शूटिंग प्रारंभ होने से आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार अवसर मिल सकेंगे।
 
मध्यप्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के परामर्श के अनुसार फिल्म शूटिंग करने वाली जगहों पर 15 क्रू मेंबर इनडोर शूटिंग के लिए तथा आउटडोर पर 30 व्यक्तियों की ही अनुमति होगी। साथ ही शूटिंग उपकरणों को रोजाना सैनिटाइज करना होगा। (भाषा)

Show comments

Gold Price : त्योहारों पर सस्ता हुआ सोना, तीसरे दिन गिरावट, जानिए क्या हैं 10 ग्राम के भाव

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला, साहिल और मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Kawasaki Z300: सस्ती कीमत में दमदार बाइक का इंतजार खत्म? फीचर्स ऐसे कि मच जाएगा तहलका!

सभी देखें

CJP का तिरंगा मार्च, अभिजीत दीपके का ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस में जुटने की अपील

Blue Drum Verdict Case : फांसी की सजा के बाद मुस्कान की बेटी का छलका दर्द, माता-पिता बोले- मिलने जाएंगे, पैरवी नहीं करेंगे

रील के लाइक्स नहीं, रियल लाइफ में आगे बढ़ने का रास्ता दिखाती हैं किताबें : CM योगी

योगी सरकार ने यूपी में विकास, कानून-व्यवस्था और सुशासन को दी नई ऊर्जा : कोविन्द

CM योगी की मिशन शक्ति से बेटियों को मिला बड़ा मौका, 4 छात्राओं ने एक दिन के लिए संभाली निदेशक की कमान

अगला लेख