suvichar

Ujjain महाकाल में फिर मारपीट, श्रद्धालु और सिक्‍योरिटी की झड़प में एक की नाक फूटी, ऑपरेशन होगा

Updated: बुधवार, 10 अप्रैल 2024 (13:09 IST)
Ujjain mahakal controversy: देश के सबसे बड़े आस्‍था के केंद्र उज्‍जैन के महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और सिक्‍योरिटी के बीच मारपीट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तो यहां आए दिन मारपीट और विवाद हो रहे हैं। मंगलवार को ही महाकाल लोक के त्रिवेणी गेट पर राजस्थान के दो श्रद्धालुओं और सिक्‍योरिटी गार्ड के बीच जमकर विवाद हुआ।
पुलिस के मुताबिक सोमवार रात को राजस्थान के सागौर निवासी केतन पुत्र देवेंद्र सुराना व उसका भाई मुनेंद्र सुराना परिवार सहित महाकाल मंदिर में दर्शन करने के लिए आए थे। सुरक्षाकर्मियों ने उन्‍हें गेट से हटने का कहने पर विवाद शुरू कर हो गया। दोनों श्रद्धालु मौके पर मौजूद दो सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट में एक सुरक्षा गार्ड छोटेलाल बाथम निवासी जयसिंहपुरा को नाक पर गहरी चोट लगी है, जिससे उसकी नाक की हड्डी टूट गई। घायल सुरक्षा गार्ड का बुधवार को ऑपरेशन होगा।

घटना के बाद महाकाल थाना पुलिस ने मारपीट करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि कुछ देर बाद ही नोटिस तामिल कराकर उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।

नाक का ऑपरेशन होगा : घटना सुरक्षाकर्मी छोटेलाल बाथम निवासी जयसिंहपुरा के साथ हुई है। राजस्‍थान के श्रद्धालु भाईयों ने छोटेलाल के साथ मारपीट की। जिस पर अन्य सुरक्षाकर्मी अमन बड़ोदिया, प्राची, अनिता, संगीता मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। महाकाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि छोटे लाल की नाक में गहरी चोट आई है, जिससे उसकी नाक का ऑपरेशन किया जाएगा।

रील बनाने से रोका तो पिटाई : यह कोई पहली बार नहीं है कि महाकाल में विवाद हुआ है। इसके चार दिन पहले नागदा से चार लड़कियां महाकाल मंदिर आई थीं। वह मंदिर परिसर में रील बना रही थी। तभी महाकालेश्वर मंदिर महिला सुरक्षा गार्ड ने प्रतिबंधित क्षेत्र में रील बनाने से रोका तो चारों लड़कियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। सुरक्षाकर्मी शिवानी पुष्पद ने चारों लड़कियों के खिलाफ धारा 323,294,506 और 34 के तहत प्रकरण दर्ज करवाया है। हालांकि, आसपास मौजूद लोगों ने महिला सुरक्षाकर्मियों का बचाव भी किया।

मुंबई से आए सुप्रीम कोर्ट के वकील को पीटा : इसके कुछ दिन पहले मुंबई से दर्शन के लिए उज्‍जैन आए सुप्रीम कोर्ट के वकील और उसके परिवार के साथ काल भैरव मंदिर पर प्रसाद दुकानें लगाने वालों ने मारपीट की थी। दुकानदारों ने पहले कार पार्किंग और फिर प्रसाद खरीदने का दबाव बनाया, जिसकी वजह से हुए विवाद में मुंबई के श्रद्धालु के साथ मारपीट की गई। उसके परिवार की महिलाओं के भी झुमाझटकी की गई और कुछ लोगों ने कार को घेर लिया था।

महाकाल लोक के बाद उज्‍जैन में बढ़े विवाद : बता दें कि महाकाल मंदिर में महाकाल लोक के निर्माण के बाद यहां देशभर से श्रद्धालुओं की संख्‍या में जमकर इजाफा हुआ है। ऐसे में यहां श्रद्धालु और सुरक्षा इंतजाम संभालने वालों के बीच आए दिन विवाद हो रहे हैं। इतना ही नहीं, पार्किंग और प्रसाद बेचने वालों और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के बीच मारपीट और विवाद भी यहां आम बात हो गई है।
Edited by: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

इंदौर कांग्रेस कार्यालय में ‘वंदे मातरम्’ पर घमासान! 55 सेकंड के गायन पर BJP ने उठाए सवाल, जांच की मांग

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी महिंद्रा स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत

CM धामी का बड़ा ऐलान: युवाओं के लिए बनेगा युवा आयोग, 3 जिलों में औद्योगिक पार्क

अगला लेख