Hanuman Chalisa
✕

100 साल की हथिनी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के प्रयास

Updated: रविवार, 12 अगस्त 2018 (16:37 IST)
सांकेतिक चित्र
पन्ना। मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध पन्ना टाइगर रिजर्व की धरोहर बन चुकी दुनिया की सबसे उम्रदराज मानी जाने वाली लगभग 100 साल की हथिनी 'वत्सला' का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के प्रयास शुरू हो गए हैं। हथिनी 'वत्सला' के जन्म का पूरा रिकॉर्ड केरल प्रांत के नीलांबुर फारेस्ट डिवीजन से मंगाया जा रहा है।
 
 
प्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) शहबाज अहमद ने शनिवार को यहां अपने 3 दिवसीय पन्ना दौरे के समापन के बाद 'वार्ता' से चर्चा के दौरान यह जानकारी दी। हथिनी के स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
 
केरल के नीलांबुर फॉरेस्ट डिवीजन में जन्मी व पली-बढ़ी यह हथिनी 1972 में वहां से मध्यप्रदेश के होशंगाबाद के बोरी अभयारण्य में लाई गई थी। इसके बाद वहां से यह हथिनी वर्ष 1992 में पन्ना टाइगर रिजर्व पहुंची, तभी से यह यहां की शोभा बढ़ा रही है।
 
लगभग 100 वर्ष की उम्र पार कर चुकी हथिनी 'वत्सला' का उपयोग पन्ना टाइगर रिजर्व में पूरे डेढ़ दशक तक यहां आने वाले पर्यटकों को बाघों का दीदार कराने के लिए किया जाता रहा है लेकिन अत्यधिक उम्रदराज होने के कारण इसे आराम की जिंदगी गुजारने के लिए कुछ वर्ष पहले सेवानिवृत्त (रिटायर) कर दिया गया। रिटायरमेंट के बाद से हथिनी 'वत्सला' की पूरी देखरेख की जा रही है। उम्र को देखते हुए 'वत्सला' को जहां सुगमता से पचने वाला आहार दिया जाता है, वहीं नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाता है।
 
पन्ना टाइगर रिजर्व के वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. एसके गुप्ता ने बताया कि टाइगर रिजर्व के ही एक हाथी ने वर्ष 2003 और 2008 में दो बार प्राणघातक हमला कर हथिनी को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मदमस्त नर हाथी ने दांतों से प्रहार कर 'वत्सला' का पेट चीर दिया था। बेहतर उपचार और सेवा से इस बुजुर्ग हथिनी को मौत के मुंह में जाने से बचा लिया गया था। मौजूदा समय में यह हथिनी देशी व विदेशी पर्यटकों लिए जहां आकर्षण का केंद्र है, वहीं पन्ना टाइगर रिजर्व के लिए भी किसी अनमोल धरोहर से कम नहीं है।
 
अहमद ने बताया कि 'वत्सला' का जन्म रिकॉर्ड नीलांबुर से मंगाने के निर्देश उन्होंने दिए हैं। यदि जरूरत पड़ी तो पन्ना टाइगर रिजर्व के वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. संजीव गुप्ता को रिकॉर्ड लाने के लिए नीलांबुर भेजा जाएगा ताकि 'वत्सला' की उम्र कितनी है, इसकी प्रामाणिक रूप से पुष्टि हो सके। 'वत्सला' के शतायु होने का पन्ना में उत्सव मनाने के साथ ही गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने की भी पहल की जाएगी जिससे 'वत्सला' को दुनिया की सबसे बुजुर्ग हथिनी का गौरव हासिल हो सके।
 
डॉ. गुप्ता का कहना है कि दुनिया में अमूमन हाथी और हथिनियों की उम्र अधिकतम 85 या 90 वर्ष ही रही है। फिलहाल 100 वर्ष पुरानी हथिनी को लेकर कहीं भी रिकॉर्ड नहीं है। (वार्ता)

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

LIVE: एशियाई पैरा खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सुवर्णा राज ने जीता गोल्ड

योगी सरकार में महिला सशक्तीकरण की मिसाल बनीं सुमन, सैनिटरी नैपकिन के कारोबार से बनीं आत्मनिर्भर, 30 गांवों में फैला रहीं स्वच्छता की जागरूकता

रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी पर विवाद: बीकानेर हाउस से हटाई गईं 70 से ज्यादा तस्वीरें, प्रियंका गांधी नाराज

अमेरिका में मेटा पर 2.35 लाख करोड़ का जुर्माना, डोनाल्ड ट्रंप के 2016 चुनाव से जुड़ा है मामला

Top News 22 October: दिल्ली-NCR की हवा खराब, मेटा पर 25 अरब डॉलर का जुर्माना

अगला लेख