dharma sangrah

अंधविश्वासी पिता ने ले ली अपने 2 साल के बेटे की बलि, पाना चाहता था गड़ा धन

Updated: बुधवार, 6 सितम्बर 2023 (10:39 IST)
Ghatabillod news in hindi : धार जिले के घाटाबिल्लौद में एक अंधविश्वासी पिता ने अपने बेटे की बलि ले ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदन नगर निवासी उमेश परिहार (35) ने अपने 2 साल के बेटे भीम की सिर के बल पटक-पटककर हत्या कर दी। उमेश अंधविश्वास में इतना डूब चुका था कि उसे सिर्फ गड़े धन को पाने का लालच था और इसी लालच में आकर उसने मंगलवार सुबह बेटे की बलि दे दी और खुद को घायल कर लिया।
 
इस घटना के बाद पुलिस ने दरवाजा काटकर युवक को गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार उमेश कुछ माह से उज्जैन में रहकर तंत्र-मंत्र सीख रहा था और वह सोमवार को ही लौटा था। 
 
उमेश कुछ दिनों  से उज्जैन के बम-बम बाबा की शरण में था। बाबा ने कहा था कि मेरा शिष्य बनना है तो मुझे बलि चाहिए। पिता भगवानदास ने बताया कि उमेश ने सुबह उठते ही कटोरे में अग्नि जलाकर बेटे को उल्टा पकड़ा। पत्नी के विरोध करने पर बेटे को सिर के बल  पटकने लगा। उसकी मौत हो गई। धार एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जांच जारी है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

Raksha Bandhan 2026: बेटियों की मुस्कान से खिल उठा CM योगी का आवास, स्कूली बच्चियों ने बांधी स्नेह की डोर

UP News: 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को बड़ी राहत, अब बिना स्मार्ट कार्ड के भी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा

अगला लेख