suvichar
✕

किसान की खुली लॉटरी, 60 लाख का हीरा पाकर बना लखपति

Updated: मंगलवार, 15 दिसंबर 2020 (17:08 IST)
पन्ना (मप्र)। मध्यप्रदेश का एक किसान खदान से 14.98 कैरेट का एक हीरा पाकर लखपति बन गया है। नीलामी में उसका यह हीरा 60.60 लाख रुपए में बिका है। यह जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी है। अधिकारियों के अनुसार पन्ना में जिला प्रशासन के तहत आने वाले हीरा कार्यालय में 3 से 5 दिसंबर के बीच हुई नीलामी के दौरान कुल 129.83 कैरेट के 74 हीरे बिके थे।
ALSO READ: मजदूर को मिला 30 लाख का हीरा, कीमती 'हीरे' से 1 माह में 4 मजदूर मालामाल
पन्ना के हीरा निरीक्षक अनुपम सिंह ने बताया कि इस नीलामी में 5 दिसंबर को किसान लखन यादव (45) का 14.98 कैरेट का हीरा 60.60 लाख रुपए में बिका। उसे यह हीरा पिछले महीने पन्ना जिले के कृष्णा कल्याणपुर इलाके की एक खदान में खुदाई के दौरान मिला था और 2 नवंबर को उसने इस हीरे को यहां हीरा कार्यालय में जमा किया था। हीरा जमा करने के बाद उसे अग्रिम राशि के रूप में 2-3 दिन के भीतर 1 लाख रुपए दे दिए गए थे और बाकी बचे हुए रुपए 15 जनवरी के बाद दे दिए जाएंगे। बुंदेलखंड के पिछड़े इलाके में आने वाला पन्ना हीरे की खदानों के लिए प्रसिद्ध है। लखन यादव एक किसान है।
 
हीरा बिकने से प्रफुल्लित हुए लखन यादव ने कहा कि हीरा बिकने के बाद मैं बहुत खुश हूं। मुझे जीवन में पहली बार हीरा मिला है। यह प्रभु की कृपा है। उन्हीं का उपहार है। मैं एक छोटा-सा किसान हूं। मैं 2 एकड़ जमीन का मालिक हूं। हीरे की नीलामी के बाद मिलने वाले पैसे का उपयोग मैं अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए करूंगा और उनका जीवन उज्ज्वल बनाऊंगा।
 
पन्ना जिले के कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि इस नीलामी के दौरान कुल 129.83 कैरेट के 74 हीरों की नीलामी 1.65 करोड़ रुपए में हुई थी। इन नीलामी में कुल 269.16 कैरेट के 203 नग हीरों की नीलामी के लिए रखा गया था, लेकिन उनमें से 129 नग हीरे बिक नहीं सके। इन हीरों को अगले साल होने वाली नीलामी में रखा जाएगा। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इस नीलामी में कोविड-19 महामारी का असर देखा गया, क्योंकि पिछले वर्षों के मुकाबले इस नीलामी में कम हीरा व्यापारी शामिल हुए। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख