Hanuman Chalisa
✕

हरदा हादसे की खौफनाक दास्‍तां, विस्‍फोट के बीच पिता को टिफिन देने आया 8 साल का मासूम, आखिर कहां गया

Updated: मंगलवार, 6 फ़रवरी 2024 (18:48 IST)
Harda Blast News :  मध्यप्रदेश के हरदा शहर में मंगलवार को एक पटाखा कारखाने में विस्फोट और आग लगने के भयावहता का मंजर लोगों की आंखों से जा नहीं रहा है। अपने 8 वर्षीय बेटे के लापता होने से चिंतित दिख रहे एक व्यक्ति ने कहा, 'मैं अब तक (8 साल के) बेटे को नहीं ढूंढ पाया हूं' जो खाना देने वहां आया था।
 
अधिकारियों ने कहा कि प्रदेश की राजधानी भोपाल से लगभग 150 किलोमीटर दूर हरदा शहर के बाहरी क्षेत्र बैरागढ़ इलाके में स्थित पटाखा इकाई में हुई घटना में करीब 11 लोगों की मौत हो गई और करीब 200 अन्य घायल हो गए।
ALSO READ: हरदा ब्लास्ट के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, बोले CM डॉ. मोहन यादव, मृतकों का आंकड़ा 9 तक पहुंचा,200 से अधिक घायल
घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, जिसमें घटनास्थल पर रुक-रुक कर हो रहे विस्फोटों के साथ आग दिखाई दे रही है और लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं।
 
कुछ वीडियो में लोगों को यह कहते हुए सुना गया कि पीड़ितों के शरीर के अंग घटनास्थल से काफी दूर तक बिखरे हुए हैं।
 
राजू ने बताया कि जैसे ही उनके आठ साल के बेटे ने उन्हें खाना पहुंचाया, कारखाने में विस्फोट हो गया। उसने रुंधी आवाज में कहा कि विस्फोट तब हुआ जब मेरे बेटे गणेश ने मेरे लिए टिफिन पहुंचाया। वह मेरे आगे भागा, लेकिन मैं अब तक उसे ढूंढ नहीं पाया हूं।" उन्होंने कहा कि इकाई में 150 से अधिक लोग काम करते हैं और घटना के बाद वह सुरक्षित स्थान पर भाग गए।
 
कुछ चश्मदीदों ने दावा किया कि इकाई से उड़ी सामग्री इसके पास की सड़क से गुजर रहे कुछ वाहनों पर भी गिरी। उन्होंने दावा किया कि विस्फोटों की आवाज घटनास्थल से 20-25 किलोमीटर दूर तक भी सुनी गई।
 
कुछ लोगों ने मौके से भागते समय और काफी दूरी पर स्थित मकानों की छतों से आग लगने का वीडियो बनाया। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि घटना में आसपास स्थित कुछ घर भी क्षतिग्रस्त हो गए।
 
3 सदस्यीय समिति करेगी जांच : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर हरदा के बैरागढ़ में पटाखा फैक्टरी एवं गोदाम दुर्घटना की जांच के लिए प्रमुख सचिव गृह संजय दुबे की अध्यक्षता में तीन सदस्य समिति का गठन किया है।
 
पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के हरदा जिले में आज सुबह हुए भीषण विस्फोट पर गहन शोक जताते हुए मृतकों के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपए की राहत राशि देने की घोषणा की है। इनपुट भाषा
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

नकली किन्नरों और बांग्लादेशी घुसपैठियों से रहें सावधान! किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी की अपील

National Conference में बढ़ी बगावत, 10 विधायकों की फिर बैठक, उमर अब्दुल्ला के सामने नई चुनौती

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

योगी सरकार में हर शिकायतकर्ता की समस्या का हो रहा समयबद्ध समाधान

अगला लेख