suvichar

इंदौर के पांच सितारा होटल पर छापा, मिले सड़े आलू और एक्सपायरी डेट का सामान

Updated: गुरुवार, 9 सितम्बर 2021 (10:17 IST)
इंदौर। इंदौर के एक प्रतिष्ठित पांच सितारा होटल रेडिसन ब्लू में भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के आदेश पर जब छापेमारी की गई तो इस दौरान वहां खराब (बासी) खाद्य सामग्री और एक्सपायरी डेट का सामान मिला। एफएसएसएआई के आदेश पर इसे नष्ट करवाया गया।

ALSO READ: मर्दों के आधिपत्य को तोड़ती आर्कटिक जहाज की रूसी महिला कप्तान
 
एफएसएसएआई के आदेश के अनुसार 5 सितारा होटलों को सेंट्रल लाइसेंस की आवश्यकता होती है। छापे के दौरान खाद्य सुरक्षा अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए वैज्ञानिक वैदेही कलजुनकर, मुकेश गीते, एफएसएसएआई पश्चिमी क्षेत्र मुंबई के तकनीकी अधिकारी, मध्यप्रदेश की अफसर शीला गौली, नामित अधिकारी और केंद्रीय लाइसेंसिंग प्राधिकरण के अधिकारी मंगलवार को रेडिसन ब्लू पहुंचे।

 
जब छापेमारी की गई तो चाय, माउथ फ्रेशनर, पीनट बटर, सिरके की उपयोग करने की डेट समाप्त हो चुकी थी। इसके अलावा भंडारण कंटेनरों में रखे कच्चे आलू और अदरक सड़े हुए थे। अचार के घड़ों को बिना ढक्कन के खुला रखा गया था। स्टाफ कैंटीन और कच्चे माल के भंडारण क्षेत्र में तिलचट्टे और मक्खियां भी दिखीं।

छापेमारी के दौरान सड़ा आलू भी मिला। जांच पड़ताल के दौरान होटल प्रबंधन थर्ड पार्टी ऑडिटिंग, रिकॉर्ड, स्वीकृत विक्रेता सूची, उपभोक्ता शिकायत निवारण आदि के रिकॉर्ड भी नहीं दिखा पाया।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख