suvichar
✕

मप्र में उपचुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व विधायक पारूल कांग्रेस में शामिल

Updated: शुक्रवार, 18 सितम्बर 2020 (12:32 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की मौजूदगी में शुक्रवार को यहां भाजपा की पूर्व विधायक पारूल साहू कांग्रेस में शामिल हो गईं।
 
सुश्री साहू सागर जिले के सुरखी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुकी हैं और माना जा रहा है कि वे सुरखी विधानसभा उपचुनाव में राज्य के परिवहन मंत्री एवं भाजपा नेता गोविंद राजपूत को कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनौती देंगी।
 
कमलनाथ ने सुश्री साहू को विधिवत कांग्रेस की सदस्यता दिलाई और कहा कि उनके परिवार का कांग्रेस से पुराना नाता रहा है और ये साहू की घर वापसी है। कमलनाथ ने कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ दल भाजपा उपचुनावों को लेकर खोखली घोषणाएं कर रही है, लेकिन मतदाता समझदार हैं और वे बहकावे में आने वाले नहीं हैं।
 
इस अवसर पर सुश्री साहू ने कहा कि उनके क्षेत्र की जनता चाहती है कि वे उनकी आवाज बनें, इसलिए उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह उनकी घर वापसी है।
 
सुश्री पारूल साहू वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में सुरखी से भाजपा की टिकट पर पहली बार चुनाव जीतकर विधायक बनीं थीं, उस समत उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर गोविंद राजपूत को पराजित किया था। वर्ष 2018 के चुनाव में उन्हें टिकट नहीं मिला और उसके बाद से ही वे संगठन से नाराज बताई जा रही थीं।
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख