वायुसेना के हेलीकॉप्टर की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग, 6 जवान थे सवार
Bhopal News in Hindi : भोपाल के बैरसिया के डूंगरिया गांव में डेम के पास एक खेत में वायुसेना के हेलीकॉप्टर की इमरजैंसी लैंडिंग हुई। हेलिकॉप्टर में 6 जवान सवार थे।
बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर भोपाल से झांसी जा रहा था। तकनीकी खराबी के कारण उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। खेत के आसपास हेलीकॉप्टर को चक्कर लगाते देख बड़ी संख्या में ग्रामीण भी वहां इकट्ठा हो गए।
इसके बाद सेना का दूसरा हेलीकॉप्टर मदद के लिए डूंगरिया गांव पहुंचा। इंजीनियर और टेक्निकल टीम हेलीकॉप्टर में आई खराबी की जांच कर रही है।#WATCH | Madhya Pradesh: An Indian Air Force ALH Dhruv helicopter made a precautionary landing near Bhopal. As per the initial reports, the crew is safe and a team is on the way to look into the technical issues: IAF sources pic.twitter.com/cQRxCrJjzK
— ANI (@ANI) October 1, 2023
उल्लेखनीय है कि वायुसेना ने 30 सितंबर को भोपाल के बड़े तालाब पर एयर शो आयोजित किया गया था। दावा किया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर भी इसी एयर शो में शामिल होने के लिए आया था।

