dharma sangrah
✕

भीषण गर्मी के चलते 24 जून को खुलेंगे सरकारी और प्राइवेट स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

Updated: सोमवार, 10 जून 2019 (09:23 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के चलते सभी स्कूलों की छुट्टियां 23 जून तक बढ़ा दी गई हैं। गर्मी के चलते किसी भी प्रकार की परेशानी बच्चों को न हो, इसलिए शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की गर्मियों की छुट्टियां 23 जून तक बढ़ा दी हैं। इस आदेश के बाद अब सभी स्कूल 24 जून को खुलेंगे
 
24 जून से शुरू होंगी कक्षाएं : इससे पहले सरकारी स्कूल 17 जून को और प्राइवेट स्कूल 10 से 20 जून के बीच खुल रहे थे। प्रदेश में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और पारे के लगातार बढ़ने के कारण सरकार ने सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के खुलने का समय बढ़ा दिया है। 
उफान पर है गर्मी : जून के तपने से गर्मी का प्रकोप बहुत अधिक बढ़ गया है। इससे आम जनता की हालात बहुत खराब है। बहुत जरूरी काम होने पर ही जनसामान्य अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं, जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश भर में बढ़ते तापमान कस रिकॉर्ड टूट चुका है।
 
भोपाल में टूटा सालों का रिकॉर्ड : राजधानी भोपाल में 40 सालों में सर्वाधिक गर्मी का रिकॉर्ड रविवार को फिर टूटा है। 1979 और 1995 के बाद पहले 7 जून और अब रविवार को भोपाल का तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख