dharma sangrah

रेव पार्टी के दौरान पड़ा छापा, 8 लोग हुए गिरफ्‍तार

Updated: सोमवार, 10 जून 2019 (09:18 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी विभाग और पुलिस ने छतरपुर में एक रेव पार्टी के दौरान छापा मारकर कार्यक्रम के मुख्य आयोजकों समेत 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
 
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार देर रात यह रेव पार्टी छतरपुर में एक फैशन डिजाइनिंग कंपनी के हॉल में चल रही थी। पुलिस ने बताया कि आयोजकों ने पार्टी में युवाओं को बुलाने के लिए व्हाट्सएप समेत सोशल मीडिया के अन्य मंचों का इस्तेमाल किया।
 
शराब लाइसेंस के कथित उल्लंघन की सूचना मिलने के बाद शनिवार रात यह आबकारी विभाग और पुलिस ने यह संयुक्त छापा मारा। पुलिस ने पार्टी के मुख्य आयोजकों में एक पुलकित रस्तोगी समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया। जबकि दो आयोजक गौरव मावी और अली चिटले फरार हैं।
 
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शनिवार रात की गई छापेमारी के बाद पुलिस ने मौके से शराब की बोतलें और कोकीन सहित कई तरह के मादक पदार्थ जब्त किए। पुलिस ने बताया कि उन्होंने 17 डार्क ब्राउन गोलियां, 21 गुलाबी रंग की गोलियां और शराब, प्रवेश शुल्क वसूलने से जमा हुए 5.43 लाख रुपए नकद बरामद किए।
 
उन्होंने बताया कि रेव में नाबालिगों को भी शराब परोसी जा रही थी। इस पार्टी में शामिल लोग गुड़गांव, फरीदाबाद और नोएडा के निवासी हैं।
 
अधिकारियों ने बताया कि पार्टी हॉल से शराब की 300 से ज्यादा और बीयर की करीब 350 बोतलें जब्त की गईं। पुलिस ने बताया कि आयोजक शराब और बीयर के लिए प्रत्येक आगंतुक से 500 रुपए वसूल रहे थे। 
 
पुलिस के अनुसार आयोजकों में से एक पुलकित नाम के व्यक्ति का दावा है कि उनके पास सीमित मात्रा में बीयर और शराब परोसने के लिए वैध शराब लाइसेंस पी-10 है। 
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलकित को कैशियर और एसयूवी के ड्राइवर के साथ गिरफ्तार किया गया है, जिसमें शराब की लाइसेंस शर्तों का उल्लंघन पाया गया था।
 
अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी पुलकित रस्तोगी समेत कुल 8 लोगों में मनीष तोमर, जय कुमार, पीयूष दत्त और नवल गोयल शामिल हैं।

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

यहां के एल्युमिनाई OG हैं, PM नरेंद्र मोदी की GenZ स्टाइल में स्‍पीच, मोदी जी ने किसे कह डाला नाराज फूफा जी

PM नरेंद्र मोदी ने किया दिल्‍ली मेट्रो का सफर, अब तक 12 दफा कर चुके हैं यात्रा, बच्‍चों से ऐसे की गुफ्तगू

AI से ग्लोबल बाजारों तक, आकाश अंबानी ने बताया जियो का अगला रोडमैप

शिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं : सीएम योगी

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

अगला लेख