ramcharitmanas
✕

ई-टेंडर मामले में इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम का ओएसडी गिरफ्तार

Updated: सोमवार, 15 अप्रैल 2019 (09:14 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के ई-टेंडर घोटाले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए रविवार को राज्य इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम के एक नोडल अधिकारी नंदकुमार ब्रह्मे को गिरफ्तार कर लिया।
 
ईओडब्ल्यू सूत्रों के अनुसार आरोपी ब्रह्मे निगम में ई प्रोक्योरमेंट सिस्टम के नोडल अधिकारी हैं और ई टेंडर मामले में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जा रही है। इसके पहले इस घोटाले में 11 अप्रैल को यहां की एक निजी सॉफ्टवेयर कंपनी के 3 अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था, जो अभी ईओडब्ल्यू की रिमांड पर हैं। 
 
यहां के मानसरोवर कॉम्पलेक्स में गुरुवार को ही इस निजी कंपनी के दफ्तर पर छापा मारने के बाद हार्ड डिस्क आदि जब्त की गई है। कंपनी के तीन अधिकारियों विनय चौधरी, वरुण चतुर्वेदी और सुमित गोलवलकर को गिरफ्तार किया गया था और इनसे पूछताछ जारी है। माना जा रहा है कि अब चौथे आरोपी ब्रह्मे को भी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
 
ईओडब्ल्यू ने लगभग 3 हजार करोड़ रुपए के घोटालों के मामले में 10 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। ये मामले पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कार्यकाल के हैं। माना जा रहा है कि इस मामले में वरिष्ठ अधिकारी और कतिपय राजनेता भी जांच के दायरे में आ सकते हैं।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख