biodatamaker

मध्यप्रदेश में डेंगू का कहर! भोपाल, इंदौर, ग्वालियर में लगातार बढ़ रहे केस, बुधवार को प्रदेशव्यापी महाअभियान

Updated: मंगलवार, 14 सितम्बर 2021 (12:24 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर की आंशका के बीच अब डेंगू भी जानलेवा बनता जा रहा है। प्रदेश में लगातार डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रदेश की राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, बालाघाट, रतलाम, मंदसौर, आगर मालवा और छिंदवाड़ा में डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। ग्वालियर में एक बुजुर्ग और बच्ची की मौत डेंगू के चलते हो गई है। वहीं बालाघाट और रतलाम में भी डेंगू से दो युवकों की मौत की खबर है। 
 
भोपाल-इंदौर में बढ़े मामले- प्रदेश की राजधानी भोपाल और आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में लगातार डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। राजधानी भोपाल में अब तक 200 के करीब और इंदौर में 150 से अधिक डेंगू के मरीज सामने आ चुके है। सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी अस्पतालों की ओपीडी में सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में बड़े पैमाने पर इजाफा हुआ है। अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या तीन से चार गुना तक बढ़ गई है।  
 
ग्वालियर में डेंगू-वायरल फीवर का डबल अटैक- ग्वालियर में डेंगू के साथ-साथ वायरल फीवर बच्चों पर अपना कहर बरपा रहा है। जिले में अब कुल 66 डेंगू पीड़ित मरीज सामने आए है जिनमें बच्चों की संख्या 28 है। डेंगू के लगातार बढ़ते मामलों के बाद जयारोग्य अस्पताल में विशेष आइशोलेशन वार्ड बनाया गया है। 
 
डेंगू के खिलाफ महाअभियान- डेंगू से निपटने के लिए प्रदेश में 15 सितंबर से ‘डेंगू से जंग जनता के संग’ अभियान चलाने का भी फैसला किया गया है। अभियान के तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद सुबह 10 बजे से 10.30 बजे तक जनजागरुकता करने के लिए निकलेंगे। अभियान में फॉगिंग के साथ हर मोहल्ले में लार्वा नष्ट करने लिए जलभराव वाले स्थान पर दवाई डालने का काम किया जाएगा। आयुष्मान योजना के तहत डेंगू मरीजों का इलाज होगा।  
 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से अपील की है कि वह घरों में कूलर, वाटर टेंक और आसपास गड्ढों में जमा पानी को उलटाकर स्वच्छता अभियान चलाएं। इसके साथ ऐसे घरों और संस्था जहां जलभराव के साथ-साथ डेंगू के लार्वा पाए जा रहे है वहां लोगों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाए। इसके साथ डेंगू के उपचार के लिए सभी जिला अस्पतालों में दस-दस बिस्तर का आइसोलेशन वार्ड बनाने के साथ प्राइवेट अस्पतालों में आयुष्मान योजना में डेंगू का नि:शुल्क इलाज किया जाएगा। 
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

Nepal flash floods : नेपाल-तिब्बत सीमा पर तबाही के बीच कितने भारतीय अभी भी हैं लापता, MEA ने बताया आंकड़ा

Champat Rai : राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय की वापसी के दरवाजे बंद? नए महासचिव गोविंद देव गिरि का बड़ा खुलासा

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Kia Sorento में पहली बार Real-Time Generative AI और भी धांसू फीचर्स, जानिए कीमत

UP Drug Network पर बड़ा शिकंजा, 228 किलो नशीली दवाएं जब्त, 9.60 लाख Alprazolam टैबलेट समेत 6 गिरफ्तार

अगला लेख