suvichar

भोपाल के मंदिरों के लिए लागू ड्रेस कोड, शॉर्ट्स और छोटे कपड़े पहनकर आने पर लगी रोक

Updated: मंगलवार, 20 जून 2023 (15:01 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनावी साल में जहां एक ओर हिंदुत्व का मुद्दा जोर पकड़ रहा है, वहीं लगातार ऐसी घटनाएं हो रही है जो हिंदुत्व के मुद्दें को औऱ धार दे रही है। राजधानी भोपाल में मंदिरों के लिए लिए भक्तों के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया है। मंदिरों के बाहर लगे बड़े बोर्ड लगाकर ड्रेस कोड की जानकारी दी है।

शहर के कई मंदिर समितियों ने मंदिरों के बाहर बैनर पोस्टर लगा कर लिख दिया है कि यहां छोटे कपड़े पहनकर न आएं। यानि मंदिरों में आने वाले लोगों के फ्रॉक और शॉर्ट्स सब पर बैन रहेगा। राजधानी के हिंदू संगठनों ने मंदिर आने वाले भक्तों के लिए तय कर दिया है कि वह क्या पहनकर मंदिर में प्रवेश करेंगे।
 

भोपाल के दिगंबर जैन मंदिर और आदर्श नव दुर्गा मंदिर में जो ड्रैस कोड लागू हुआ है उसके मुताबिक शॉर्ट्स, हाफ पेंट, नाइट ड्रेस, फ्रॉक, जींस, कटा हुआ पैंट या जींस और छोटे कपड़े पहन कर मंदिर आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मंदिर पर लगे पोस्टर्स में स्पष्ट उल्लेख है कि केवल भारतीय पारंपरिक परिधान और पूरे कपड़े पहने हुए व्यक्तियों को ही मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा.महिला और पुरुष दोनों श्रद्धालुओं के लिए ये ड्रेस कोड लागू रहेगा।

राजधानी मंदिर में ड्रेस कोड लागू करने की पहल करने वाले संगठन संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के मुताबिक मंदिरों में मर्यादित वस्त्र ही पहनकर प्रवेश करने और छोटे वस्त्र हाफ पेंट मिनी स्कर्ट नाइट सूट पहनकर आने पर प्रवेश निषेध रहने के बोर्ड लगाए गए है। उन्होंने कहा कि सभी सनातन धर्मियों से इस व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग की अपेक्षा की गई है।

चंद्रशेखर तिवारी ने भोपाल के साथ पूरे देश के सभी तीर्थ स्थल और धर्म स्थलों पर भी इस प्रकार के ड्रेस कोड लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब हर स्थान का अपना एक ड्रेस कोड होता है तो मंदिरों में सनातन धर्मी अपनी सभ्यता और अपने संस्कार के अनुसार शालीन वस्त्रों में प्रवेश करेंगे तो मंदिर की भी मर्यादा रहेगी और भारत की संस्कृति और सभ्यता को किसी भी प्रकार की ठेस नहीं पहुंचेगी।
 

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख