biodatamaker

मंदसौर में निर्माणाधीन डोम गिरा, कई घायल, यहां होने वाली थी तरुण सागरजी की श्रद्धांजलि सभा

Updated: शनिवार, 1 सितम्बर 2018 (13:23 IST)
मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर में शनिवार को निर्माणाधीन डोम गिरने से 5 लोग घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।


जानकारी के मुताबिक, इस डोम के निर्माण का काम दो माह से चल रहा था। यहां दिवंगत जैन संत तरुण सागरजी महाराज की श्रद्धांजलि सभा की तैयारी चल रही थी। इसके प्रांगण में नीलामी बंद थी। बताया जा रहा है कि यदि नीलामी चल रही होती तो हादसा बड़ा हो सकता था।

घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो किसान, दो मजदूर और एक ड्राइवर शामिल हैं। इनके नाम हैं- कारूलाल पिता शंकरलाल, मोहन सिंह पिता बलवंत सिंह निवासी (घटावदा), गोपाल सिंह पिता शंकर सिंह (घटावदा), दिनेश पिता मुन्नालाल कुमावत (भावगढ़) और कमल सिंह पिता रघुवीर सिंह, निवासी कल्याणपुरा (राजस्थान)। यह भी जानकारी मिली है कि यहां 7 सितंबर को मुख्‍यमंत्री की जनसभा भी होने वाली थी। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख