dharma sangrah
✕

‍दिव्यांग ने एम्बुलेंस में बच्चे को जन्म दिया, अस्पताल में भी नहीं मिला पलंग (वीडियो)

Updated: शुक्रवार, 13 अप्रैल 2018 (12:07 IST)
छतरपुर जिले में एक शर्मनाक घटनाक्रम के तहत एक दिव्यांग महिला ने चलती एम्बुलेंस में बच्ची को जन्म दिया। उस समय एम्बुलेंस में कोई अटेंडर भी नहीं था। 80 किलोमीटर के सफर में प्रसूता और नवजात जिंदगी और मौत के बीच झूलते रहे। 
 
मामला छतरपुर जिले के बारीगढ़ का है, जहां 32 वर्षीय सरोज अहिरवार को प्रसव पीड़ा होने पर सवई PHC ले जाया गया, जहां गंभीर हालत होने पर छतरपुर जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। देर रात 12 बजे जननी वाहन मिलने पर पीड़ित परिवार छतरपुर के लिए रवाना हुए, जहां से 75-80 किलोमीटर का रास्ता तय कर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचना था, लेकिन रास्ते में रात 1 बजे चलती एम्बुलेंस में ही डिलेवरी हो गई।
 
जननी एम्बुलेंस में कोई अटेंडर न होने के कारण महिला के अनभिज्ञ पति हरप्रसाद को ही मामला संभालना पड़ा। इस बीच चलती जननी में तकरीबन एक घंटे तक जिंदगी और मौत के बीच झूलते हुए प्रसूता और नवजात जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें उचित इलाज और पलंग न मिल सका। दोनों जच्चा-बच्चा को ज़मीन पर ही लिटा दिया गया।
 
जब मीडिया ने सिविल सर्जन शिवेंद्र चौरसिया को इस मामले से अवगत कराया तो उन्होंने एक्शन लेते हुए जच्चा-बच्चा को व्हील चेयर और पलंग उपलब्ध कर उचित इलाज शुरू करवाया। बताया जा रहा है कि अब दोनों सुरक्षित हैं और इलाज के बाद उन्हें वापस भेज दिया गया है। 
लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख