dharma sangrah
✕

दर-दर की ठोकरें खा रही है तीन तलाक पीड़िता

Updated: शनिवार, 6 जनवरी 2018 (18:53 IST)
मध्यप्रदेश के नीमच में तीन तलाक का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट द्वारा तीन तलाक पर रोक लगाए जाने के बावजूद पत्नी इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है। उसकी कोई सुनने वाला नहीं है। एक मासूम औरत बिलखते हुए न्याय की गुहार लगा रही है।
 
 
नीमच की स्कीम नंबर 36 में सैयद सुहैल रहमान का घर और घर के दरवाजे पर रोती-बिलखती उसकी पत्नी सायरा बानो जो टीकमगढ़ की रहने वाली है, जिसकी तीन साल पहले नीमच में शादी हुई थी। उसके बाद ये रिश्ता पारिवारिक झगड़े और मारपीट की भेंट चढ़ गया और सुहैल ने तीन तलाक का सहारा लेकर सायरा को घर से चलता कर दिया। उनका कानूनी तलाक नहीं हुआ था।
 
सायरा ने बताया कि उसको टीकमगढ़ में जैसे ही पता चला कि उसका पति दूसरी शादी करने वाला है, तो वह सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर रात बारह बजे नीमच पहुंची, लेकिन उसके आने की खबर सुनकर उसके ससुराल वाले घर पर ताला जड़कर निकल लिए। तब से सुबह 12 बजे तक सायरा भूखी-प्यासी वहीं बैठी रही।
पीड़ित सायरा ने यह भी बताया कि उसके पति ने तलाक उसके सामने नहीं दिया। तलाक कहने के बाद पति ने ही कोर्ट में आवेदन लगाया, लेकिन वह अपना पक्ष रखने कोर्ट इसलिए नहीं गई कि कहीं कोर्ट में वह तीन बार तलाक न कह दे और अब में जब यहां आई हूं तो सभी घर बंद कर भाग गए हैं।
 
 
मीडिया से बात करते हुए सायरा रो रही थी, बिलख रही थी, वह बोली मेरे मां-बाप ने कर्ज़ा करके मेरी शादी की थी। सब कुछ बर्बाद हो गया में कहीं नहीं जाऊंगी, यही दम तोड़ दूंगी। वह मुल्ला-मौलवियों से बोली ये कैसा इंसाफ है। 
 
इस दौरान सायरा को ससुराल के कुछ लोगों ने धमकाया भी और जान से मारने की धौंस भी दी, लेकिन वह नहीं गई। इसी बीच महिला थान इंचार्ज श्रीमती पुष्पा राठौड़ के साथ पुलिस वहां पहुंची और सायरा को कार्रवाई का भरोसा दिलाकर थाने ले गईं, लेकिन थाने जाकर पुलिस के सुर बदल गए और इंचार्ज श्रीमती पुष्पा बोलीं कि जब मामला कोर्ट में पेंडिंग है तो पुलिस क्या करेगी। हम तो समझाइश दे सकते हैं, कार्रवाई नहीं कर सकते। 
 
इस मामले में महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ने वाली नीमच की जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मधु बंसल कहती हैं कि सरकार लाख क़ानून बनाए, लेकिन वो ज़मीन पर दम तोड़ते दिखते हैं। डंके की चोट तीन तलाक कहने के बावजूद पुलिस पति के खिलाफ कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। ऐसे में साफ दिखता है कि कानून बनाने का कोई फायदा नहीं, केवल राजनीतिक लाभ लिया जा सकता है, इंसाफ नहीं।
लेखक के बारे में
मुस्तफा हुसैन
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख