Hanuman Chalisa

CAA, NPR और NRC का विरोध जारी रहेगा: दिग्विजय

गुरुवार, 20 फ़रवरी 2020 (18:00 IST)
ग्वालियर। वरिेष्ठ कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA), राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) को लेकर कांग्रेस का विरोध लगातार जारी रहेगा।
 
सिंह गुरुवार को CAA के विरोध में सीपीआई (एम) के द्वारा आयोजित रैली में हिस्सा लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने पहले ही सीएए, एनपीआर और एनआरसी का देशव्यापी विरोध कर रही है। इसलिए मध्यप्रदेश सरकार भी इसके खिलाफ है। इससे पूरे देश की 130 करोड़ की जनसंख्या प्रभावित होगी।
 
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने देश की बिगड़ती आर्थिक स्थिति, बेरोजगारी से ध्यान हटाने के लिए सीएए, एनपीआर और एनआरसी को सामने लेकर आई है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार इसके खिलाफ एक प्रस्ताव ला सकती है।
 
उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण का ट्रस्ट सरकार ने सही तरीके से नहीं बनाया। इसमें रामाश्रय संप्रदाय और अखाड़ा परिषद के संतों को शामिल नहीं किया गया है। हिंदू आतंकवाद को लेकर सिंह ने कहा कि भाजपा के दोनों नेताओं के खिलाफ मानहानि का नोटिस भेजा जा रहा है।

Show comments

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

पत्नी ने घर छोड़ा तो बेटा बन गया हैवान, बुजुर्ग मां को इतना पीटा कि मौत हो गई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

MoU मानो तभी खुलेगा Hormuz Strait, दुनिया के सबसे बड़े समुद्री रास्ते के लिए ईरान की नई शर्त

ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों से हलचल, सरकार ने सख्त किए नियम, Gaganyaan Mission से जुड़े कर्मियों पर विशेष फोकस

Royal Enfield Classic 350 का 2026 अपडेट लॉन्च, अब मिलेगा Slipper Clutch और Fast USB Type-C Charger; जानें नई कीमतें

सभी देखें

NEET UG 2026 का रिजल्ट घोषित, 11.21 लाख छात्र क्वालीफाई, 58% से ज्यादा बेटियां पास

MP बनेगा निवेश का नया हब, भारत टेक्स-2026 में मिले 20,193 रुपए करोड़ के प्रस्ताव, 27 हजार नौकरियों का रास्ता साफ

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचीं डॉ. तजीन फातिमा, 38 इमारतों के ध्वस्तीकरण आदेश के बीच तेज हुई हलचल

रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा यूपी : योगी

अगला लेख