Hanuman Chalisa

गौर से मिले दिग्विजय का कटाक्ष, ये जय श्रीराम बोलते हैं और हम जय सियाराम

Updated: मंगलवार, 18 दिसंबर 2018 (18:37 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के बीच मंगलवार को बड़ी गर्मजोशी से मुलाकात हुई। कांग्रेस के पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह बीजेपी के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के बंगले पर पहुंचे। गौर ने दिग्गी को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
 
इस दौरान गौर से दिग्गी ने गले मिलते हुए कहा कि दो अभूतपूर्व सीएम एक साथ, वहीं गौर के बंगले पर राजमाता की फोटो देख दिग्विजय ने कहा, ये साक्षात देवी हैं। इस दौरान गौर ने अपने पोते से भी दिग्विजय की मुलाकात करवाई जिस पर दिग्गी ने कहा कि तेरे दादा हीरा हैं हीरा।
 
दिग्विजय सिंह करीब 40 मिनट गौर के साथ रहे। बाहर आने पर कहा कि गौर के पोते की बहू ने काफी स्वादिष्ट भोजन बनाया था, वहीं गौर के जय श्रीराम बोलने पर दिग्गी ने तंज कसते हुए कहा ये लोग सीताजी को छोड़ देते हैं। ये कहते हैं जय श्री राम और हम कहते हैं जय सियाराम।
 
बता दें पिछले तीन दिनों से दिग्गी भोपाल में डेरा डाले हुए हैं और अलग-अलग कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ के मंत्रालय भी पहुंचे थे। कांग्रेस के प्रदेश में सत्ता वापसी के साथ ही दिग्गी भी प्रदेश में सक्रिय नजर आ रहे हैं। हालांकि चुनाव के दरमियान कांग्रेस ने उन्हें पर्दे के पीछे ही रखा था।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

PM मोदी का छात्रों के नाम Video संदेश, पेपर लीक पर और सख्त होगा कानून, कैबिनेट लाएगी नया बिल

गुजरात में बाढ़ का संकट, 1,200 सड़कें बंद और स्कूलों में छुट्टी, PM मोदी ने CM से की बातचीत, केंद्र देगा हरसंभव मदद

Kusha Missile : अब आसमान से हमला करना पड़ेगा भारी, भारत की 'कुशा' मिसाइल हवा में ही तबाह करेगी दुश्मन के फाइटर जेट, ड्रोन और क्रूज मिसाइल

गोरखपुर में विकास की नई तस्वीर, 12 दिन में CM योगी ने शुरू कराए 1,753 रुपए करोड़ के प्रोजेक्ट्स

NEET पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज, CJP आंदोलन के बीच केंद्र सरकार और विपक्ष आमने-सामने, राहुल गांधी का मार्च, अन्ना हजारे का मौन आंदोलन

अगला लेख