ramcharitmanas

देसी दूल्हे की विदेशी दुल्हन, चार साल में दूसरी शादी...

Updated: शनिवार, 24 मार्च 2018 (19:00 IST)
मध्यप्रदेश के खजुराहो में एक बार फिर एक विदेशी दुल्हन ने देसी दूल्हे के साथ शादी रचाई। हालांकि इन दोनों का विदेश मे विवाह हो चुका है, लेकिन दोनों भारतीय परंपरा के अनुसार सात फेरे लेना चाहते थे। 
 
जानकारी के मुताबिक खजुराहो के रहने वाले अंजुलसिंह राजावत की मुलाकात रूस की रहने वाली सोआता से एक ऑनलाइन चैटिंग साइट पर हुई थी। लम्बे समय तक चैटिंग होती रही फिर दोनों के बीच दोस्ती हो गई। फिर दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा और चार साल पहले दोनों ने रूस में वहां के रीति-रिवाज से शादी रचा ली। 
 
दोनों के रिश्तों को 6 साल से ज्यादा समय हो गया, लेकिन दोनों एक बार फिर हिन्दू रीति-रिवाज से शादी कर सात जन्मों के बंधन में बंध गए हैं। 
यह अनोखा विवाह खजुराहो में प्रसिद्ध और मनोकामना पूर्ण करने वाली मां बघराजन देवी मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ, देसी दूल्हा और विदेशी दुल्हन ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाकर अग्नि के सात फेरे लिए और सात वचन लेकर सात जन्मों के बंधन में बंध गए।
 
देवी के मंदिर में ही दूल्हा ने दुल्हन की मांग भराई और मंगल सूत्र की रस्त निभाई वहीं दुल्हन के भाई और बहन ने हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार ही सोआता के पैर पखारे और विवाह को सारी रस्मो को पूरा किया। दूल्हा और दुल्हन दोनों ने ही इस शादी पर प्रसन्नता जताई। 
 
हिन्दू रीति-रिवाजों का मज़ाक : विस्वस्त सूत्रों और लोगों की मानें तो खजुराहो में विदेशी आकर इस तरह की शादियां सिर्फ मौज-मजे के लिए करते हैं। यह उनके ट्रैवल पैकेज में शामिल होता है। सूत्रों की मानें तो अब कम्पनियां हिन्दू शादी का ट्रैवल पैकेज साथ में देती हैं कि आपकी खजुराहो में हिन्दू रीति रिवाजों से शादी भी कराई जाएगी।
 
विदेशी सैलानी जहां इस शादी को मौज मजे के लिए करते हैं, वहीं कंपनियां शादी पैकेज के नाम पर पैसा बटोरतीं हैं। पंडित, मंदिर, घोड़ा, नाई, बैंडबाजे, टेंट, म्यूजिक पार्टी लड़की वाले, लड़के वाले, बारातघर यहां तक कि बाराती भी पैकेज में शामिल होते हैं।
लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

Nepal Flood: नेपाल बाढ़ की चपेट में कैलाश मानसरोवर यात्रियों का ग्रुप, 77 लोग इमिग्रेशन सेंटर पर थे, 743 लोग तिब्बत में, सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने दिया बड़ा अपडेट

नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही, 55 लोगों की मौत, सैकड़ों लापता, बिहार में भी दहशत

Meerut : मेरठ पुलिस लाइन में बनेगा कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर, 60 लाख रुपए होंगे खर्च, आम लोगों को भी मिलेगी सुविधा, AIIMS के एक्सपर्ट्‍स देंगे परामर्श

नेपाल में कुदरत के कहर के बीच पीएम मोदी ने बालेन शाह से बात कर दिया मदद का भरोसा

अगला लेख