biodatamaker

ऑपरेशन सिंदूर पर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का विवादित बयान, कहा देश की सेना और सैनिक मोदी के चऱणों में नतमस्तक

Updated: शुक्रवार, 16 मई 2025 (14:00 IST)
भोपाल। ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर मंत्री विजय शाह के विवादित बयान देने का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा है कि मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जिसमें वह देश की सेना और सैनिकों का अपमान करते नजर आ रहे है। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने एक कार्यक्रम में कहा कि पूरा देश, देश की सेना और सैनिक प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक है।

जगदीश देवड़ा ने कहा कि पहलगाम में पर्यटकों को जिस तरह धर्म पूछकर चुन-चुनकर महिलाओ और बच्चों को सामने गोली मारी गई, उस दिन से पूरे देश के लोगों के दिमाग में बहुत तनाव था कि जब तक इसका बदला नहीं लिया जाएगा और जिन आतंकवादियों ने माताओं के सिंदूर को मिटाने का काम किया और जिन्होंने आतंकवादियों  को पाला उनको नेस्तानबूत नहीं कर देंगे तब तक चैन की सांस नहीं लेंगे। यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी को धन्यवाद देना चाहेंगे और पूरा देश और देश की सेना और सैनिक, उनके चरणों में नतमस्तक है। पूरा देश में उनके चरणों में नतमस्तक है जो उन्होंने जवाब दिया। इस दौरान डिप्टी सीएम ने उपस्थित लोगों से तालियां भी बजवाई।
 

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख