Daily Horoscope
✕

डिग्री से कुछ नहीं होता, पंचर की दुकान खोल लो, BJP MLA की छात्रों को सलाह

Updated: सोमवार, 15 जुलाई 2024 (18:36 IST)
BJP MLA Panna Lal Shakya News: मध्य प्रदेश से भाजपा के विधायक पन्नालाल शाक्य ने विद्यार्थियों को बड़ी ही विचित्र सलाह दे डाली। शाक्य ने  विद्यार्थियों से कहा कि डिग्री हासिल करने से कुछ नहीं होगा और वे ‘मोटरसाइकिल पंचर की दुकान’ खोल लें।
 
विधायक ने यह बयान ऐसे समय दिया जब वह अपने निर्वाचन क्षेत्र गुना में ‘पीएम कॉलेस ऑफ एक्सीलेंस’ के उद्घाटन के लिए आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को इंदौर में आयोजित एक समारोह में राज्य के 55 जिलों में ‘पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस’ का ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन किया था। इस अवसर पर गुना सहित संबंधित जिलों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए थे।
 
गुना में आयोजित कार्यक्रम में शाक्य ने कहा कि हम आज ‘पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ कर रहे हैं। मैं सभी से अपील करता हूं कि एक बोध वाक्य दिमाग में रखें कि इन महाविद्यालयों की डिग्रियों से कुछ नहीं होने वाला है। इसके बजाय, कम से कम आजीविका कमाने के लिए मोटरसाइकिल पंचर ठीक करने की दुकान खोलें।
 
पौधारोपण पर भी सवाल : इंदौर में रविवार को आयोजित विशाल पौधारोपण अभियान का स्पष्ट संदर्भ देते हुए शाक्य ने कहा कि लोग पौधे तो लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें पानी देने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। अभियान के तहत इंदौर शहर में 24 घंटे के दौरान 11 लाख से अधिक पौधे रोपे गए जो नया विश्व कीर्तिमान है। विधायक ने कहा कि सबसे पहले ‘पंचतत्वों’ (पृथ्वी, वायु, जल, सौर ऊर्जा और आकाश) को बचाना चाहिए जिनसे मानव शरीर का निर्माण होता है।
 
शाक्य ने उन्होंने नदियों और नालों के किनारे सरकारी जमीन पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण की ओर इशारा करते हुए कहा कि प्रदूषण और पर्यावरण को लेकर चिंता है, लेकिन कोई भी इस दिशा (पंचतत्व को बचाने) में काम नहीं कर रहा है। हम आज लगाए गए पौधों की कब तक रखवाली करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि वे बढ़ें। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

अगला लेख