sundarkand

मुश्किल में दिग्विजय, भोपाल कोर्ट में चलेगा मानहानि का केस, वीडी शर्मा को बताया था व्यापमं में बिचौलिया

Updated: सोमवार, 5 दिसंबर 2022 (22:28 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। भोपाल कोर्ट में दिग्विजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की ओर दिग्विजय सिंह के विरुद्ध दायर मानहानि का मुकदमा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एवं विशेष न्यायाधीश एमपी एमएलए भोपाल द्वारा धारा 500 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत दर्ज किया गया है।
 
गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह ने 4 जुलाई 2014 को मीडिया में एबीवीपी के तत्कालीन महामंत्री वीडी शर्मा के खिलाफ व्यापमं मामले में आरएसएस और व्यापमं के बीच बिचौलिया का काम करने का आरोप लगाया था। 
 
दिग्विजय सिंह के इस बयान को वीडी शर्मा ने अपनी छवि धूमिल करने का प्रयास बताते हुए दिग्विजय सिंह के खिलाफ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी भोपाल के समक्ष मानहानि का मुकदमा दायर कर साक्ष्य प्रस्तुत किए थे।
 
इस पर आज सोमवार को कोर्ट ने दिग्विजय सिंह के विरुद्ध प्रथम दृष्ट्या धारा 500 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत दंडनीय अपराध कारित किया है। कोर्ट ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर समन जारी करने हेतु निर्देशित किया है जिसके अनुसरण में दिग्विजय सिंह को न्यायालय में उपस्थित होकर जमानत प्राप्त करना होगी। कोर्ट मामले की अगली सुनवाई 11 जनवरी 2023 को करेगी।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

इंदौर कांग्रेस कार्यालय में ‘वंदे मातरम्’ पर घमासान! 55 सेकंड के गायन पर BJP ने उठाए सवाल, जांच की मांग

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी महिंद्रा स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत

CM धामी का बड़ा ऐलान: युवाओं के लिए बनेगा युवा आयोग, 3 जिलों में औद्योगिक पार्क

अगला लेख