Narak Chaturdashi
✕

MP : विंध्य को बाघों से आबाद करने वाली सफेद बाघिन विंध्या की मौत, 1 बाघ और 1 शावक का शव मिला

Updated: बुधवार, 10 मई 2023 (00:20 IST)
Tigress Vindhya: भोपाल। मध्यप्रदेश के विभिन्न अभयारण्यों में एक सफेद बाघिन विंध्या समेत 3 बाघों की मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि रीवा जिले के मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर (White Tiger) सफारी में एक सफेद बाघ की मौत हो गई जबकि उमरिया जिले के बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य (BTR) और सिवनी जिले के पेंच बाघ अभयारण्य (पीटीआर) के मुख्य क्षेत्र में क्रमशः एक बाघ और एक शावक की मौत हो गई।
 
बीटीआर के क्षेत्र निदेशक लवित भारती ने बताया कि 2 दिन पहले पानीपथा बफर जोन में करीब 10-12 साल के बाघ का क्षत-विक्षत शव मिला था। मंडल वन अधिकारी विपिन पटेल ने बताया कि रीवा जिले के मुकुंदपुर स्थित व्हाइट टाइगर सफारी में विंध्या नाम की 16 वर्षीय सफेद बाघिन की लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई।
 
उन्होंने कहा कि बाघिन ने पिछले कुछ दिनों से भोजन करना बंद कर दिया था और मंगलवार तड़के उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि 2016 में जब मुकुंदपुर सफारी और चिड़ियाघर की स्थापना की गई थी, तब विंध्या यहां पहली वन्य जीव थी।
 
पीटीआर के उपनिदेशक रजनीश सिंह ने बताया कि रिजर्व के करमझिरी कोर इलाके से मंगलवार सुबह 7-8 महीने के एक शावक के शव के अवशेष मिले हैं। उन्होंने कहा कि शावक की मौत शक्तिशाली बाघ के साथ क्षेत्रीय लड़ाई के कारण हुई होगी, क्योंकि ज्यादातर शव खाया हुआ पाया गया था। शावक का जन्म पटदेव बाघिन से हुआ था। उन्होंने कहा कि 2 अन्य शावक स्वस्थ हैं और अपनी मां के साथ हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी आग

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

गुजरात हाईकोर्ट और CMO को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

CJI सूर्यकांत पर पोस्ट से सुप्रीम कोर्ट हुआ नाराज, केरल कांग्रेस से पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न हो, पढ़िए पूरा मामला

अगला लेख