शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM modi says, 75 percent tigers increased in india in 10 years
Written By
Last Updated : रविवार, 9 अप्रैल 2023 (14:14 IST)

पीएम मोदी बोले- 10 साल में 75 फीसदी बढ़े टाइगर, 2022 में बाघों की संख्या बढ़कर 3167 हुई

पीएम मोदी बोले- 10 साल में 75 फीसदी बढ़े टाइगर, 2022 में बाघों की संख्या बढ़कर 3167 हुई - PM modi says, 75 percent tigers increased in india in 10 years
मैसूर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बांदीपुर और मुडुमलाई टाइगर रिजर्व का दौरा करने के बाद बाघों का नया आंकड़ा जारी किया। उन्होंने कहा कि देश में पिछले 10 सालों में बाघों की संख्या 75 प्रतिशत बढ़ी। 2022 में देश में बाघों की संख्या बढ़कर 3167 हुई।

आंकड़ों के अनुसार, देश में 2006 में बाघों की आबादी 1411, 2010 में 1706, 2014 में 2226, 2018 में 2967 और 2022 में 3167 थी।
उन्होंने कहा कि हम सभी एक बहुत महत्वपूर्ण पड़ाव के साक्षी बन रहे हैं। प्रोजेक्ट टाइगर को 50 वर्ष हो गए। यह भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए गर्व की बात है। भारत ने न सिर्फ टाइगर को बचाया है बल्कि उसे फलने फूलने का एक बेहतरीन ईको सिस्टम दिया है।
 
पीएम मोदी ने कहा कि जब अनेक टाइगर रिजर्व देशों में उनकी आबादी स्थिर है या आबादी घट रही है तो फिर भारत में तेजी से बढ़ क्यों रही है? इसका उत्तर है भारत की परंपरा, भारत की संस्कृति और भारत के समाज में बायो डायवर्सिटी को लेकर, पर्यावरण को लेकर हमारा स्वाभाविक आग्रह।
 
उन्होंने कहा कि दशकों पहले भारत से चीता विलुप्त हो गया था। हम इस शानदार बिग कैट को नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से भारत लेकर आए हैं। ये एक Big Cat का पहला सफल trans-continental translocation है। कुछ दिन पहले ही कूनो नेशनल पार्क में 4 सुंदर शावकों ने जन्म लिया है।
 
उन्होंने कहा कि बिग कैट्स की वजह से टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की संख्या बढ़ी और इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। इनकी मौजूदगी ने हर जगह स्थानीय लोगों के जीवन और वहां की इकोलॉजी पर सकारात्मक असर डाला है।
ये भी पढ़ें
Gold Import : भारत में 30 फीसदी घटा सोने का आयात, जा‍निए क्‍या है वजह...