sundarkand

ड्रग्स के नशे के दुष्परिणामों से लोगों को जागरूक करने की पहल के साथ 'नशामुक्ति सप्ताह' प्रारंभ

Updated: गुरुवार, 20 जून 2019 (22:33 IST)
इंदौर। 'अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस' के मौके पर लोगों को ड्रग्स के नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने व उन्हें नशे से दूर करने के उद्‌देश्य से चलाए जाने वाले 'नशामुक्ति सप्ताह' का शुभारंभ दिलीप सोनी (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नारकोटिक्स, इंदौर) ने नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों की एक जागरूकता रैली को हरी झंडी देकर किया।
 
उक्त रैली परदेशीपुरा तीन पुलिया पुलिस चौकी से शुरू होकर नंदानगर के 11 नंबर रोड, मजदूर चौक पर समाप्त हुई। नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने वाली इस रैली में थाना प्रभारी नारकोटिक्स अशोक श्रीवास्तव, आरती कटियार, सीमा मिमरोट, राजेन्द्र ठाकुर, नगर सुरक्षा समिति के जिला संयोजक रमेश शर्मा, जिला प्रवक्ता अमरजीत सिंह सूदन, एसपी संयोजक जुगल किशोर गुर्जर, संतोष सिंह यादव, नवीन मास्टर, बालकृष्ण काबरा,  संजय शर्मा, दीपक श्रीवास्तव, विजय गुर्जर, रवि भाटिया, मुजफ्फर खान, भागवती शर्मा, मीरा दुबे सहित 450-500 नगर सुरक्षा समिति व आम जनता ने भी भाग लिया।
रैली के दौरान सभी सदस्यों द्वारा लोगों को नशे से दूर रहने व विभिन्न नारों की तख्तियों के द्वारा नशा छोड़ने के संदेश के माध्यम से जागरूक किया गया। रैली में पुरुषों के साथ महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर 113 लोगों ने नशा छोड़ने का संकल्प लिया।
दिलीप सोनी ने नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देते बताया कि 'अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस' के उपलक्ष्य में चलाए जाने वाला यह 'नशामुक्ति सप्ताह' 20 से 26 जून तक चलेगा जिसके अंतर्गत लोगों को नशामुक्ति के प्रति जागरूकता हेतु शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

Show comments

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

CM विजय का धमाका, हेल्थ इंश्योरेंस 5 लाख से बढ़ाकर 25 लाख किया, दूध उत्‍पादकों को भी राहत, जनता में उत्‍साह

राजस्थान में 14 लाख से ज्यादा छात्राओं को साइकिल बांटी, 46 हजार को स्कूटी

आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों के इलाज में लापरवाही पर योगी सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर कार्रवाई

हिंदुओं को आसानी से मारा जा सकता है, बांग्लादेश में हारुन इजहार की खुलेआम धमकी

इनकम टैक्स विभाग की गुजरात में बड़ी कार्रवाई: अहमदाबाद समेत 4 शहरों में छापेमारी, CA और शिपिंग कंपनी रडार पर

अगला लेख