Hanuman Chalisa
✕

खरगोन में कर्फ्यू के साए में मनेगी ईद और अक्षय तृतीया

Updated: मंगलवार, 3 मई 2022 (13:16 IST)
खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन शहर में ईद-उल-फितर एवं अक्षय तृतीया त्योहार कर्फ्यू के साए में ही मनेंगे। आज शहर में कर्फ्यू में कोई ढील नहीं दी गई है। शहर में 10 अप्रैल को रामनवमी पर शोभायात्रा के दौरान हुए पथराव व आगजनी के बाद लागू कर्फ्यू में पिछले कुछ दिन से कुछ घंटे के लिए ढील मिल रही थी।
 
अधिकारी कहा कि कर्फ्यू में रविवार को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक ढील दी गई थी और इस दौरान लोग इन त्योहारों के लिए खरीदारी की।
 
खरगोन शहर में 2 और 3 मई को कर्फ्यू में ढील नहीं दी गई। लोगों से घर पर इन त्योहारों को मनाने का आग्रह किया गया है। अक्षय तृतीया पर शहर में किसी भी विवाह समारोह की अनुमति नहीं दी गई।
 
वहीं, खरगोन के प्रभारी पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने बताया कि फिलहाल शहर में स्थिति पूरी तरह से सामान्य है, लेकिन आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस बल पूरी तरह से सतर्क है। 
 
उन्होंने बताया कि कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों को पुलिस वाहन और अस्थाई जेल में बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न वर्गों के साथ बैठकों का दौर जारी है तथा सभी से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
 
खरगोन शहर में 10 अप्रैल को रामनवमी की शोभायात्रा पर कथित पथराव के बाद आगजनी की घटनाएं हुई थी, जिसमें दुकानों, घरों एवं वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया था। इसके बाद पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया था। 14 अप्रैल से स्थानीय प्रशासन कुछ घंटों के लिए कर्फ्यू में ढील दे रहा है।
 

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख