dharma sangrah
✕

मध्यप्रदेश में बढ़ रही हैं आपराधिक घटनाएं, विपक्ष ने कमलनाथ सरकार पर साधा निशाना- हो रही है दिग्गी युग की वापसी

Updated: बुधवार, 13 फ़रवरी 2019 (12:19 IST)
मध्यप्रदेश में ताबड़तोड़ अपहरण और हत्या के बाद कमलनाथ सरकार विरोधियों के निशाने पर आ गई है। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सतना में दिनदहाड़े स्कूल बस से दो मासूम भाइयों के अपहरण को लेकर कमलनाथ सरकार और सूबे की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। 
नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव का आरोप है कि प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार आई है, अपराधों की बाढ़ आ गई है। अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। 
 
नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को निशाने पर लेते हुआ कहा कि सतना के चित्रकूट में दिनदहाड़े बंदूक की नोंक पर बच्चों का अपहरण और रीवा के मनगवां में युवक की गोली मारकर हत्या की घटना से साफ है कि मध्यप्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
 
मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पंद्रह साल पहले दिग्विजय सरकार के समय प्रदेश बिगड़ती कानून-व्यवस्था, नक्सलवाद और सिमी की गतिविधियों के लिए पहचाना जाता था, लेकिन 2003 में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सत्ता संभालने के बाद पिछले 15 वर्षों में मध्यप्रदेश शांति का टापू रहा।
 
बीजेपी सरकार ने प्रदेश में डाकुओं का खात्मा करने के साथ नक्सलवाद और सिमी के नेटवर्क को ध्वस्त किया, लेकिन मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार आते ही दिग्गी युग की वापसी हो गई है और अब दिनदहाड़े अपहरण और हत्याएं आम बात हो गई है। 
शिवराज ने ट्वीट कर साधा निशाना : सतना में दिनदहाड़े स्कूल से बच्चों के अपहरण के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक ट्वीट कर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। शिवराज ने अपहरण की घटना को ट्वीट कर लिखा है कि मुझे याद है जब मैं पहली बार मुख्यमंत्री बना था, तब मैंने कहा था कि मध्यप्रदेश में या तो शिवराज रहेगा या फिर डाकू।

शिवराज के इस ट्वीट के बाद सूबे की सियासत गरमा गई है। दूसरी ओर सतना से अगवा किए गए बच्चों की तलाश के लिए पुलिस ने सर्चिंग तेज कर दी है। पुलिस को अपहरण की इस वारदात के पीछे किसी गिरोह के शामिल होने की आशंका है।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख