suvichar

कोरोना संक्रमण के खौफ से बेटे ने पिता की पार्थिव देह को नहीं दी मुखाग्नि, तहसीलदार ने किया अंतिम संस्कार

Updated: बुधवार, 22 अप्रैल 2020 (10:11 IST)
भोपाल। कोरोना के खौफ ने मानवीय रिश्तों को भी तार-तार कर दिया है। कोरोना पॉजिटिव पिता की मृत्यु के बाद बेटे ने कोरोना संक्रमण की डर से मृत पिता की देह न केवल लेने से इंकार कर दिया बल्कि पिता के अंतिम संस्कार से भी पीछे हट गया है। मानवीय संवेदना को झकझोर देने वाली ऐसी तस्वीर सोमवार को भोपाल में दिखाई दी।
 
शुजालपुर के रहने वाले प्रेम सिंह मेवाड़ा की दो दिन पहले कोरोना संक्रमण के चलते भोपाल के चिरायु अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। कोरोना पॉजिटिव शख्स की मौत के बाद संक्रमण के डर से परिवार वालों ने मृतक के पार्थिव शरीर को लेने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं प्रशासन के लाख समझने के बाद भी संक्रमण के डर से बेटा पिता की पार्थिव देह को मुखाग्नि देने के लिए तैयार नहीं हुआ। 
 
बेटे ने बकायदा लिखकर प्रशासन को दिया कि उसे न तो पीपीई किट पहनने-उतारते आती है इसलिए वह पिता की देह को अंतिम संस्कार के लिए प्रशासन को सौंप रहा है। जब बेटा  पिता के अंतिम संस्कार का फर्ज निभाने के लिए तैयार नहीं हुआ बैरागढ़ तहीसलदार गुलाब सिंह बघेल ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए कोरोना पॉजिटिव प्रेम सिंह मेवाड़ा का अंतिम संस्कार पूरी धर्मिक रीति रिवाजों के साथ किया। इस दौरान मृतक का बेटा श्मशान घाट पर दूर खड़ा होकर पिता की चिता से उठती लफटों को देखता रहा। 
 
दरअसल शुजालपुर के रहने वाले प्रेम सिंह मेवाड़ा की कोरोना के चलते 20 अप्रैल को मौत हो गई थी। कोरोना पॉजिटिव की मौत के बाद शव दो दिन तक मरचुरी में रखा रहा लेकिन प्रशासन के बार- बार समझाने के बाद परिजनों ने कोरोना संक्रमण के डर से शव लेने से इंकार कर दिया। जिला प्रशासन ने कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार अंतिम संस्कार के लिए पीपीई किट, सेनेटाइजर, ग्लब्स देने की पूरी व्यवस्था कर दी लेकिन उसके बाद भी मृतक का पुत्र संदीप मेवाड़ा पिता की देह को मुखाग्नि देने को तैयार नहीं हुआ।
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

CJP ने संगठन में किए बड़े बदलाव, नए पदाधिकारियों का ऐलान, पार्टी ने बताया अब आगे का क्या है प्लान

Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 का नया अवतार लॉन्च, ₹92,990 से शुरू कीमत, मिलेंगे Ride Modes, TFT डिस्प्ले और Google Maps

पाकिस्तान को चीन और तुर्की के हथियारों की सप्लाई? 60 घंटे की रहस्यमयी 'सैन्य एयरलिफ्ट' से मची हलचल

बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- दान का हर पैसा दान पेटी या ऑनलाइन खाते में ही जमा हो

8.7 करोड़ युवा 'NEET' श्रेणी में दर्ज! जानिए क्यों 15 से 29 साल के युवाओं पर नीति आयोग ने जारी किया रेड अलर्ट

सभी देखें

कृति सेनन के राखी विज्ञापन पर क्यों मचा विवाद? राहुल गांधी के समर्थन से फिर गरमाई बहस, कंगना ने दिया था बयान

India China Relations : भारत-चीन संबंधों में आई नई गर्माहट, अजीत डोभाल का बड़ा बयान, बोले- मोदी-शी जिनपिंग ने दी स्पष्ट दिशा

बाबा महाकाल की कृपा से सिंहस्थ-2028 का आयोजन भव्य और दिव्य होगा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

कर्नल सोफिया मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी नहीं देगी मध्यप्रदेश सरकार!

अगला लेख