Hanuman Chalisa
✕

70 दिनों की सावधानी पर अनलॉक के 42 दिन भारी

Updated: मंगलवार, 16 फ़रवरी 2021 (23:37 IST)
कोरोना संक्रमण के विस्तार का असर देवास जिले में भी नजर आया है। यहां पर पिछले दो दिनों में 15 नए संक्रमित मरीज सामने आए है। अनलॉक 2 में नए संक्रमितों के मिलने की यह सर्वाधिक संख्या है। हालांकि माना जा रहा है कि ज़िले में किल कोरोना अभियान चल रहा है, इसी के चलते मरीजों की संख्या बढ़ी है। लेकिन वास्तव में 70 दिनों की सावधानी पर अनलॉक के 42 दिन भारी साबित हो रहे हैं। संक्रमण नए क्षेत्रों में भी विस्तार कर रहा है।
 
जानकारी के अनुसार शनिवार को 1147 नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी, जिसमें 7 नमूने रिजेक्ट हो गए और 7 नए पॉजिटिव मरीज मिले। वहीं 1133 नमूने नेगेटिव रहे। शनिवार तक 207 मरीज स्वस्थ हो चुके थे। जबकि 40 सक्रिय मरीज थे। उधर, रविवार को दो मरीजों के स्वस्थ होने के बाद उनकी छुट्टी की गई। वहीं विभिन्न लैबों से 901 नमूनों की रिपोर्ट आई। जिसमें नवीन पॉजिटिव मरीज 8 हैं और रिजेक्ट सैम्पल 3 और 890 नमूने नेगेटिव मिले। जिसमें देवास शहर के 4, सोनकच्छ तहसील के 3 और कन्नौद तहसील के एक मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। 
 
देवास ज़िले से अब तक 13675 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। 12498 नमूनों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। 1178 नमूनों की जांच रिपोर्ट एभी आना शेष है। ज़िले में अब तक कुल 265 कोरोना संक्रमित मिले है। जिसमें से 209 मरीज स्वस्थ हुए हैं  और 10 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हुई थी।  
 
आबादी के 75 प्रतिशत हिस्से का सर्वे : ज़िले में इन दिनों किल कोरोना अभियान जारी है। जिसमें सामान्य-सर्दी, जुकाम, बुखार व डेंगू के मरीजों का सर्वे किया जा रहा है। जिसमें 3221 लोग सर्दी, खांसी व बुखार से पीड़ित पाए गए। कार्य में नगरीय व ग्रामीण निकाय, स्वास्थ्य विभाग से एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आदि के 1657 सर्वे दल गठित किए गए हैं। अब तक  ज़िले भर में 15 लाख 69 हजार 421  लोगों का सर्वे किया गया है। जिसमें लगभग 4304 लोगों के नमूने कोरोना जांच के लिए गए है। कार्य आगमी 15 जुलाई को पूरा होगा। 
 
कोरोना पीड़ित महिला ने दिया बच्ची को जन्म : शनिवार को कोरोना पीड़ित महिला ने अमलतास अस्पताल में स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। महिला की प्रसूति सामान्य हुई। महिला टोंकखुर्द तहसील की रहने वाली है। महिला का स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के अनुसार स्वास्थ्य परीक्षण किया गया था। 7 जुलाई को वह पॉजिटिव आई जिस पर उसे अमलतास हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ टीम ने महिला की नार्मल डिलीवरी करवाई। अब उन्हें एहतियात के तौर पर 7 दिनों के लिए आइसोलेशन में रखा गया है। 
आपात परिस्थितियों के लिए 50 बैड तैयार : जिला चिकित्सालय देवास ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. एसएस डगांवकर ने बताया कि सर्वे कार्य चल रहा है। कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 30 के भीतर आ गई थी, लेकिन बड़ी मात्रा में नमूने लिए जा रहे हैं इसलिए यह बढ़ोतरी हुई है। आपात परिस्थितियों के लिए जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन आपूर्ति के साथ 50 बैड तैयार किए गए हैं। अमलतास हॉस्पिटल में सफलतापूर्वक कोरोना मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
 
अब जागरूकता ही बचाव है : कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने बताया कि मरीजों की संख्या इसलिए बढ़ी है क्योंकि अब ज्यादा संख्या में नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। ज़िले के सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे अनावश्यक कारणों से बाहर ना निकलें। कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। इसलिए जरूरी हो तो ही घर से बाहर निकलें, दो गज की दूरी बनाएं, फेस मास्क का प्रयोग करें सार्वजनिक स्थानों पर थूकने और हाथ मिलाने से बचें। जागरूकता ही इस महामारी से लड़ने का मुख्य हथियार है।
 
शुक्ला ने बताया कि रविवार को देवास जिले में सम्पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। रविवार को विशेष अभियान चलाया जाएगा। यदि कोई व्‍यक्ति बाजार में घूमता पाया जाता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। वायरस की चेन को रोकने के लिए आवश्‍यक है कि सभी नागरिक घर में ही रहें। 
लेखक के बारे में
कुंवर राजेन्द्रपालसिंह सेंगर
Kunwar Rajendrapalsingh sengar.... और पढ़ें

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

Earthquake in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दहशत में घर से निकले लोग

बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियों ने गादी आइजेनकोट को दिया समर्थन, इजराइल में बदल सकता है सत्ता का समीकरण

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर