dharma sangrah
✕

पोस्टर पॉलिटिक्स: भोपाल में लगे कमलनाथ को करप्शन का हैवान बताने वाले पोस्टर, कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना

Updated: बुधवार, 13 सितम्बर 2023 (16:56 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में पोस्टर पॉलिटिक्स थमने का नाम नहीं ले रही है। चुनावी सरगर्मी  के बीच राजधानी भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को लेकर विवादित पोस्टर लगे नजर आए। राजधानी के पॉश इलाकों में कमलनाथ के पोस्टर लगे हुए हैं, जिसमें उन्हें शाहरुख खान की हाल में रिलीज हुई मूवी 'जवान' के रुप में दिखाने के साथ पोस्टर पर लिखा है- 'करप्शन का Haiwan'।

भोपाल के विट्ठल मार्केट, एमपी नगर,10 नंबर मार्केट में लगे पोस्टर में  कमलनाथ का हैवान बताने के साथ एक QR कोड भी है। पोस्टर में  दिख रहे QR कोड को स्कैन करने पर एक वेबसाइट ओपन हो रही है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर लगाए गए विवादित पोस्टर के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और  उन्होंन पोस्टर को फाड़ने के साथ भाजपा पर जमकर हमला बोला। कमलनाथ के मीडिया एडवाइज पीयूष बबेले ने कहा कि “मध्य प्रदेश में आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी कमीशनराज की सत्ता नैतिक पतन के चरम पर पहुँच गई है।आज इन्होंने घृणित मानसिकता का परिचय देते हुए माननीय कमलनाथ के आपत्तिजनक पोस्टर लगाए। कांग्रेस मीडिया विभाग ने यह पोस्टर फाड़ दिये।हम इस भ्रष्ट सत्ता को भी ऐसे ही हटा देंगे।"

वहीं भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने पोस्टर के पीछे भाजपा का हाथ होने से इंकार करते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए आत्म चिंतन का विषय है। कांग्रेस गुटों में बटी हुई है। कांग्रेस को जांच करवानी चाहिए कि दिग्विजय सिंह ये पोस्टर लगवा रहे हैं या फिर अरुण यादव।
 

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

Yogi Adityanath : सपा के रोड शो में मासूम की हत्या, कई पीढ़ियां याद रखेंगी सजा, गोरखपुर में अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी

अगला लेख