Hanuman Chalisa
✕

लोकसभा चुनाव में दिग्गज चेहरों को उतारने की तैयारी में कांग्रेस, भारत जोड़ो न्याय यात्रा में ग्वालियर-चंबल पर फोकस

Updated: शनिवार, 6 जनवरी 2024 (14:43 IST)
कांग्रेस ने शुरु की लोकसभा चुनाव की तैयारी
दिग्गज नेता लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
राहुल बनाएंगे लोकसभा चुनाव के लिए माहौल
भारत जोड़ो न्याय यात्रा में ग्वालियर-चंबल पर फोकस


मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में हार के बाद अब कांग्रेस पूरी ताकत के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भोपाल में प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में शनिवार से बैठकों का दौर शुरु हो गया है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की बैठक हुई। वहीं रविवार को पार्टी के संगठनों और सोमवार को लोकसभा क्षेत्र के प्रभारियों की बैठक होगी।

दिग्गज नेता लड़ेंगे लोकसभा चुनाव-लोकसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस विधानसभा चुनाव में दिग्गज चेहरों को मैदान में उतारने  की तैयारी में है। लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी अंचल वार बड़े चेहरों को लोकसभा चुनाव में उतारने की रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी मुरैना-श्योपुर विधानसभा सीट से पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह को चुनावी मैदान में उतार सकती है। वहीं ग्वालियर लोकसभा सीट से प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह को उतार सकती  है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि पार्टी की कोशिश है कि विधानसभा चुनाव में पार्टी को जो 40 फीसदी मत मिले है, वह लोकसभा में कन्वर्ट है और पार्टी ज्यादा से  ज्यादा सीटें जीते।

राहुल बनाएंगे लोकसभा चुनाव के लिए माहौल- लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए मध्यप्रदेश में कांग्रेस के लिए माहौल बनाएंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के मध्यप्रदेश में आने का कार्यक्रम तय होने के बाद अब प्रदेश कांग्रेस संगठन यात्रा की अगवानी और लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के मुताबिक राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 फरवरी के बाद मध्यप्रदेश आएगी। राहुल गांधी की यात्रा प्रदेश के 9 जिलों में 5 लोकसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। जीतू पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का लोकसभा में खूब मिले इसके लिए पार्टी ने तैयारी शुरु कर दी है।

दिग्गज नेता करेंगे ग्वालियर-चंबल का दौरा- राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में प्रदेश  में ग्वालियर-चंबल अंचल में खासा फोकस किया गया है। इसलिए यात्रा से पहले प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता ग्वालियर-चंबल के दौरे पर जा रहे है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे मंगलवार  9 जनवरी से 12 जनवरी तक दतिया, भिण्ड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर जिले का 4 दिवसीय संयुक्त दौरा करेंगे।

अपने दौरे के दौरान पार्टी के बड़े नेता जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठकें लेंगे साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति पर स्थानीय स्तर पर वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि पार्टी के बडे नेता 9 जनवरी को भोपाल से दतिया पहुंचेंगे, जहां पीताम्बरा पीठ में मां पीताम्बरा के दर्शन, पूजा-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इसके बाद दतिया में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर दोपहर 12.30 बजे दतिया से भाण्डेर जायेंगे, जहां दोपहर 1.30 बजे पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे, नेतागण दोपहर 3.30 बजे लहार और अपरान्ह सायं 6 बजे भिण्ड पहुंचकर वहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद रात 8 बजे भिण्ड लोकसभा सीट के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

इसके बाद पार्टी के बड़े नेता 10 जनवरी अटेर विधानसभा, मेहगांव विधानसभा, अम्बाह विधानसभा के साथ मुरैना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। वहीं 11 जनवरी को मुरैना के जौरा विधानसभा, सबलगढ़ विधानसभा, विजयपुर विधानसभा के  साथ पोहरी विधानसभा और शिवपुरी में पार्टी कार्यकर्ताओं साथ बैठक करेंगे।

चार दिन के दौरे के अंतिम दिन 12 जनवरी को पार्टी नेता कोलारस विधानसभा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठककर शाम को अशोकनगर और मुंगावली पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव की  तैयारियों पर चर्चा करेंगे।
<>
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

Electric Scooter : लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

iOS 27 vs One UI 9 : कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

UP PCS 2025 : प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम रद्द, हाईकोर्ट ने नए सिरे से मेरिट लिस्ट बनाने का दिया आदेश

अगला लेख