Hanuman Chalisa
✕

कांग्रेस ने तुषार पांचाल के बहाने शिवराज को घेरा,ट्वीट कर लिखा शिवराज ने छेड़ी मोदी के खिलाफ जंग

Updated: मंगलवार, 8 जून 2021 (13:08 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नए ओएसडी बनाए गए तुषार पांचाल को लेकर कांग्रेस ने हमला बोल दिया है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर सीएम के ओएसडी बनाए गए तुषार के ट्वीट शेयर किए है जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर टिप्पणी की थी। कांग्रेस  ने ट्वीट कर लिखा कि “शिवराज ने छेड़ी मोदी के खिलाफ जंग, मोदी के घोर विरोधी को बनाया ओएसडी। सोशल मीडिया पर मोदी की खिल्ली उड़ाने उनके कद को छोटा करने और भाजपा के सिद्धांतों पर अनर्गल टिप्पणी करने वालों को शिवराज ने अपना ओएसडी बनाया है। योगी के बाद अब शिवराज कमजोर करेंगे मोदी का  राज”। 
गौरतलब है कि सोमवार को ही मुंबई निवासी तुषार पांचाल को मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाया गया है। तुषार पांचाल 2015 से ही शिवराज सिंह चौहान का सोशल मीडिया का कामकाज देख रहे है और 2018 का विधानसभा चुनाव में तुषार और उनकी कंपनी मुख्य रणनीतिकार थी। 
 
वहीं इस मुद्दें पर जब गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है। वहीं गृहमंत्री ने कमलनाथ के जनसंपर्क विभाग को कमजोर करने के आरोप का खड़न करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए कमलनाथ  ने पत्रकारों और मीडिया के साथ न्याय नहीं किया। जब वे मुख्यमंत्री पद से हटे तो उन्हें पत्रकारों से माफी मांगनी पड़ी थी। उन्होंने पत्रकारों को भाजपा और कांग्रेस में बांटा है। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि किसी का कुछ नहीं छिनने वाला, न ही कोई बेरोजगार होने वाला है।

गौरतलब है कि इन दिनों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कई तरह की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसको लेकर अब कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोल दिया है।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख