ramcharitmanas

मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन, बंदर के वेश और हाथ में उस्तरा लेकर जताय विरोध

Updated: गुरुवार, 4 दिसंबर 2025 (17:19 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विपक्षी दल कांग्रेस इस बार नए अंदाज में सरकार को घेर रहा है। विधानसभा सत्र के  तीसरे दिन गुरुवार को  कांग्रेस विधायकों बंदर और मदारी के वेश में पहुंचकर बंदर के हाथ में उस्तरा कहावत का सांकेतिक प्रदर्शन किया। जुन्नारदेव से कांग्रेस विधायक सुनील उइके  बंदर जैसी ड्रैसी पहनकर और हाथ में उस्तरा लेकर विधानसभा पहुंचे और विधानसभा के गेट पर प्रदर्शन किया है। इस दौरान  नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की अगुवाई में कांग्रेस विधायकों ने प्रदर्शन किया है।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि आज प्रदेश सरकार बंदर के हाथ में उस्तरा जैसा काम कर रही है। नेता  प्रतिपक्ष  उमंग सिंघार ने कहा कि यह सरकार युवाओं के रोजगार, प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था, कानून व्यवस्था और किसानों के अधिकारों पर उस्तरा चला रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोज़गारी चरम पर है, स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हैं, कानून-व्यवस्था अस्त-व्यस्त है,और किसान न्याय और अधिकारों के लिए तरस रहे हैं।
 
सदन की कार्यवाही से विपक्ष का वॉकआउट- विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन सदन में कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार और बाबू जंडेल ने अतिवृष्टि से किसानों की खराब हुई फसल का मुद्दा उठाया और सरकार से किसानों को तत्काल राहत राशि देने की  मांग की। कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने आरोप लगाया कि किसानों के खातों में कोई  राहत राशि नीं डाली गई है और सरकार इस पर जवाब नहीं दे रही है। कांग्रेस विधायक के इस आरोप पर सत्ता पक्ष के विधायकों ने जोरदार विरोध किया। इसके  बाद सदन मे जबरदस्त हंगामे के बाद कांग्रेस विधायकों ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया।

लेखक के बारे में
भोपाल ब्यूरो
वेबदुनिया भोपाल ब्यूरो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों के प्रकाशन का प्रमुख केंद्र है। भोपाल ब्यूरो से प्रदेश की सियासत, अपराध, व्यापार, खेल,  धर्म-संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें सटीकता और निष्पक्षता के साथ प्रकाशित की जाती हैं।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख