Hanuman Chalisa
✕

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का मध्यप्रदेश बंद, कैसा रहा असर...

Updated: शनिवार, 20 फ़रवरी 2021 (12:38 IST)
भोपाल। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में आज शनिवार को कांग्रेस की ओर से आयोजित बंद का राजधानी भोपाल समेत प्रदेश में आंशिक असर होने की सूचनाएं मिली हैं।
 
इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सागर, उज्जैन, खंडवा, होशंगाबाद और अन्य स्थानों से प्राप्त सूचनाओं के अनुसार अनेक स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टोलियां घूम रही हैं और वे दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद कराने का अनुरोध करते हुए देखे गए। हालांकि पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम किए हुए हैं। अधिकांश दुकानें प्रतिदिन की तरह खुली हुई ही नजर आईं।
 
ALSO READ: पेट्रोल-डीजल में रिकॉर्ड तेजी के विरोध में आज मध्यप्रदेश बंद, महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरेगी कांग्रेस
राजधानी भोपाल में भोपाल में बंद का खासा असर रहा और प्रमुख बाजारों में दुकानें नहीं खुली। विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टोलियां घूमते हुए देखी गईं। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा को पुलिस प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर हिरासत में ले लिया है। वे भी अपने समर्थकों के साथ दुकानें बंद करवाने निकले थे।
 
ALSO READ: प्रधानमंत्री मोदी ने बताया आखिर पेट्रोल क्यों हुआ 100 रुपए के पार...
इंदौर में 10 बजे बाद खुली दुकानों को बंद करवाने कांग्रेसी मैदान में उतरे। पूर्व मंत्री जीतू पटवारी साइकल से निकले और हाथ जोड़कर लोगों ने दुकान बंद करने का आग्रह किया। विरोधस्वरूप रीगल पर क्रिकेट खेलते हुए कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री मोदी का मुखौटा लगाकर बाइक को रस्सी से बांधकर सड़क पर खींचा। पेट्रोल पंप भी एहतियात के तौर पर सुबह 9 बजे बंद कर दिए गए थे।
 
प्रदेश कांग्रेस ने दिन में 2 बजे तक बंद का आह्वान राज्य के नागरिकों से किया है। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने शुक्रवार को यहां नागरिकों से अपील में कहा था कि वे पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखें और कोशिश करें कि दिन में 2 बजे तक अपने वाहन भी नहीं निकालना पड़ें।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

अगला लेख