Daily Horoscope

कांग्रेस का आरोप, ऑनलाइन गेम पर कर लगाने का प्रावधान उसे वैध बनाने का प्रयास

Updated: मंगलवार, 13 फ़रवरी 2024 (23:14 IST)
Congress's allegation regarding online games: कांग्रेस विधायकों ने मंगलवार को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक 2023 में संशोधन का विरोध करते हुए मध्यप्रदेश विधानसभा, भोपाल से बहिर्गमन किया तथा आरोप लगाया कि यह ऑनलाइन गेम को वैध बनाने का प्रयास है। इस संशोधन में सट्टेबाजी सहित ऑनलाइन गेम पर 28 प्रतिशत कर लगाने का प्रावधान है। कांग्रेस ने कहा कि यह कदम राज्य के युवाओं के हित में नहीं है।
 
वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा पेश जीएसटी अधिनियम में संशोधन विधेयक में कहा गया है कि राज्य में सट्टेबाजी, घुड़दौड़, कसीनो, लॉटरी, ऑनलाइन मनी गेमिंग, इंडियन पोकर, जंगली रम्मी जैसे ऑनलाइन गेम लंबे समय से खेले जा रहे हैं, जिसमें बड़े पैमाने पर धन लगा हुआ है। हालांकि, सरकार को इससे कोई कर नहीं मिल रहा है।
 
मंत्री ने सदन को बताया कि केंद्र ने इन सभी गतिविधियों को जीएसटी अधिनियम के दायरे में लाकर ऑनलाइन गेम पर 28 प्रतिशत कर लगाया है। देवड़ा ने कहा कि इस संबंध में पहली बार एक अध्यादेश 27 सितंबर 2023 को मध्यप्रदेश विधानसभा द्वारा पारित किया गया था, लेकिन विधेयक को चर्चा और पारित करने के लिए सदन में पेश नहीं किया जा सका था। इसलिए इसे इस साल 27 जनवरी को फिर से पेश किया गया।
 
उन्होंने कहा कि अध्यादेश के कार्यान्वयन से पहले, ऑनलाइन गेम संचालकों द्वारा केवल प्रवेश शुल्क पर जीएसटी का भुगतान किया जाता था और वे इन ऑनलाइन गेम को संचालित करते समय करोड़ों रुपए के सौदे में शामिल होते हैं। लेकिन संशोधन के बाद इसमें भाग लेने वालों द्वारा जमा किए गए पूरे पैसे पर 28 फीसदी की दर से जीएसटी लगाया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि यह शर्त इन ऑनलाइन गेम का विदेश से संचालन करने वालों पर लागू होगी। यह प्रावधान केंद्र में पहले से ही लागू है और पूरे संग्रह पर 28 प्रतिशत जीएसटी का कानून देशभर में लागू होगा, जबकि पहले संचालक केवल उनके द्वारा एकत्र किए गए प्रवेश शुल्क पर इसका भुगतान करते थे।
 
मामले में हस्तक्षेप करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य रामनिवास रावत ने कहा कि इससे कितनी आय की उम्मीद है और पूछा कि क्या सट्टेबाजी की कमाई से पूरा प्रदेश चलेगा। कांग्रेस के एक अन्य वरिष्ठ सदस्य भंवरसिंह शेखावत ने कहा कि अगर सरकार समाज में प्रचलित सभी बुरी चीजों को वैध कर देगी तो चीजें कैसे चलेंगी।
 
विधेयक में संशोधन का विरोध करते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि  क्या आप पूरी सरकार ऑनलाइन सट्टेबाजी और सट्टा से चलाना चाहते हैं? युवाओं का क्या होगा और सरकार उनके बारे में क्या सोच रही है? उन्होंने कहा कि ऐसे कितने ऑनलाइन पंजीकरण हैं और उनमें से कितने अवैध हैं और उनके लिए आपकी नीति क्या है, आपने सदन को नहीं बताया।
 
उन्होंने कहा कि  हम इसका विरोध कर रहे हैं, क्योंकि यह युवाओं के जीवन के साथ खिलवाड़ होगा और हम सदन से बाहर जा रहे हैं। बाद में कांग्रेस सदस्यों ने बहिर्गमन किया, लेकिन सत्ता पक्ष ने सदन में अपनी संख्या के आधार पर संशोधनों को पारित कर दिया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख