suvichar

कांग्रेस विधायक ने भाजपा नेता को जड़ेे थप्पड़, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Updated: रविवार, 26 अगस्त 2018 (09:42 IST)
धार। कांग्रेस विधायक उमंग सिंगार ने सांसद सावित्री ठाकुर से बहस के बाद उनके सामने ही एक भाजपा नेता को थप्पड़ जड़ दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया। 
 
गंधवानी के कांग्रेस विधायक उमंग सिंगार अपने समर्थकों के साथ ग्राम बड़ौदा में मृत बालिका के घर गए थे। इस दौरान यहां विवाद हुआ और सिंगार ने भाजपा नेता को थप्पड़ जड़ दिए। 
 
धार जिले के टांडा के पास स्थित ग्राम बड़दा में मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा में करंट लगने से एक 5 वर्षीय बालिका की मौत हो गई थी, मृत बालिका के परिजनों को शासन द्वारा मुआवजे की राशि के चेक सौंपे जाने थे।
 
चेक देने के लिए सांसद सावित्री ठाकुर प्रशानिक अमले और अपने समर्थकों के साथ ग्राम बड़दा पहुंचीं, यहां पर विधयाक उमंग सिंघार पहले से ही मौजूद थे। चेक को परिजन को देने को लेकर सांसद ठाकुर और विधायक सिंघार में विवाद हो गया। इस दौरान भाजपा नेता प्रदीप गादिया को विधायक ने थप्पड़ जड़ दिए। गादिया ने विधायक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।  
 
घटना के बाद भाजपा और कांग्रेस में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर इस मामले में राजनीति करने का आरोप लगाया।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख