dharma sangrah

विकास कार्यों के लिए फंड की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की मुलाकात

Updated: मंगलवार, 1 अक्टूबर 2024 (18:33 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की अगुवाई में मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से कहा कि विकास कार्यों के लिए कांग्रेस विधायकों को फंड देने में सरकार भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायकों से 15 करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे गए है लेकिन कांग्रेस विधायकों के साथ ऐसा कोई प्रस्ताव नही मांगा गया है।

इसके साथ कांग्रेस विधायकों ने सीएम मोहन यादव से प्रदेश में सोयाबीन के दामों में बढ़ोत्तरी करने की मांग की है. इसके अलावा विधायकों ने सीएम मोहन को अपनी समस्याएं भी बताई. जिस पर मुख्यमंत्री ने जल्द ठीक करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान सीएम मोहन ने कहा कि कांग्रेस विधायकों से उम्मीद करता हूं की वह सकारात्मक विपक्ष की तरह प्रदेश की बेहतरी के लिए काम करेगा।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सरकार की तरफ से किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में भी विधायकों से चर्चा की गई, कांग्रेस विधायकों ने फसलों के सर्वे की बात भी कही थी। जिसके लिए हमने पहले से ही कलेक्टरों को निर्देशित कर दिया था. विकास के मामलों में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। फसल नुकसान पर क्षतिपूर्ति की राशि पहले से ही दी जा रही है, जबकि कानून व्यवस्था के साथ भी किसी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इससे पहले आज सुबह नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस के सीनियर विधायक मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस विधायकों के भेदभाव किया जा रहा है. विधायकों को विकास कार्यों के लिए राशि नहीं दी जा रही है. इसलिए सीएम मोहन यादव को इन सब बातों से अवगत कराया है।मध्य प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर की गई चर्चा अधिक वर्षा से किसानों की फासले बर्बाद हो गई सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
 

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख