Hanuman Chalisa

कांग्रेस विधायक ने SC-ST विधायकों की तुलना कुत्ते से की, भाजपा ने बताया गुलामी की मानसिकता

Updated: बुधवार, 14 जनवरी 2026 (14:24 IST)
भोपाल। अक्सर अपने बयानों के कारण विवादों  में  रहने वाले कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया एक बार फिर चर्चा में है। भांडेर से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के जनप्रतिनिधियों की तुलना 'कुत्तों' से कर दी। दरअसल राजधानी के समन्वय भवन में डिक्लेरेशन-2 कमेटी की बैठक के दौरान कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने अंबेडकर के विचारों का हवाला देते हुए कहा कि वर्तमान संयुक्त चुनावी प्रणाली के कारण SCऔर ST विधायक और सांसद अपनी आवाज खो चुके हैं और इस वर्ग के जनप्रतिनिधियों की स्थिति 'कुत्तों' जैसी हो गई है जो चाहकर भी अपने समाज के हक में नहीं बोल सकते।

उन्होंने कहा कि यदि पृथक निर्वाचन क्षेत्र होता, तो ये प्रतिनिधि स्वतंत्र होते, लेकिन वर्तमान व्यवस्था में वे केवल रबर स्टैंप बनकर रह गए हैं। कांग्रेस विधायक एसी और एसटी के जनप्रतिनिधियों की तुलना जब कु्ते से कर रहे थे तब मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कई अन्य नेता मौजूद थे।
 
बरैया के बयान पर भाजपा ने उठाए सवाल- वहीं कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के बयान को भाजपा ने  SC-ST वर्ग का अपमान बताते हुए कांग्रेस को घेरा है। भाजपा ने कांग्रेस के घेरते हुए कहा कि  कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने संवैधानिक पद पर आसीन जनप्रतिनिधियों की तुलना कुत्ते से कर के असल में कांग्रेस की उस गुलामी की मानसिकता को फिर उजागर किया है, जो वर्षों से एक ही परिवार के इशारों पर चलने वाली राजनीति में जड़ जमा चुकी है।

भाजपा ने कहा कि  समाज को बाँटने में कांग्रेसी तो हमेशा से माहिर खिलाड़ी रहे हैं। हिन्दू विरोध और SC - ST वर्ग को भड़काने का यह कोई पहला मामला नहीं है, तथाकथित मोहब्बत के दुकानदारों का द्वेष फैलाने का पुराना इतिहास रहा है। फिर वो चाहे इनके नेता द्वारा संसद में हिन्दुओं को नफरती बोलना हो या फिर देश के ख़िलाफ़ GenZ को भड़काने वाले बयान हों। कुछ और नहीं बस बालकबुद्धि के नेतृत्व में कांग्रेस नेता अपने मानसिक दिवालियेपन का परिचय दे रहे हैं। साथ ही यह भी कहा जा सकता है कि घटिया बयानबाजी करने की कांग्रेसियों में प्रतियोगिता हो रही है।
 
विवाद के  बाद दी सफाई- वहीं दूसरी विवाद बढ़ने के  बाद कांग्रेस विधायक फूल सिंह  बरैया ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने यह बयान अंबेडकर द्वारा व्यवस्था के प्रति व्यक्त किए गए 'प्रायश्चित' के संदर्भ में कहे थे, न कि किसी व्यक्ति विशेष के अपमान के लिए। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया ने इससे पहले भी अपने  बयानों के कारण सुर्खियों में रह चुके है। लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर अपना मुँह काला करने और अधिकारियों की चमड़ी में भूसा भरने जैसे बयानों के कारण वह खूब सुर्खियों में रहे थे।
 
लेखक के बारे में
भोपाल ब्यूरो
वेबदुनिया भोपाल ब्यूरो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों के प्रकाशन का प्रमुख केंद्र है। भोपाल ब्यूरो से प्रदेश की सियासत, अपराध, व्यापार, खेल,  धर्म-संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें सटीकता और निष्पक्षता के साथ प्रकाशित की जाती हैं।.... और पढ़ें

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

अशोक वर्णवाल होंगे मध्य प्रदेश के नए कार्यवाहक मुख्य सचिव

CJP प्रोटेस्ट में हिंसा पर सलमान खान का रिएक्शन, किस बात को लेकर दुखी हुए अभिनेता

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

दिल्ली के जंतर-मंतर में हिंसक प्रदर्शन, पत्थरबाजी, कई पुलिसकर्मी घायल, दागे गए आंसू गैस के गोले

MP के निवर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO

अगला लेख