suvichar
✕

विधायक हेमंत कटारे ने नहीं किया रेप, बयान से पलटी छात्रा

Updated: शुक्रवार, 4 मई 2018 (11:19 IST)
कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे पर बलात्कार का मामला दर्ज कराने वाली छात्रा गुरुवार को बयान से पलट गई। उसने हाईकोर्ट में शपथपत्र दाखिल करते हुए कहा कि हेमंत ने कभी उसका शारीरिक शोषण नहीं किया, बल्कि उसके राजनीतिक दुश्मनों ने मेरा इस्तेमाल किया और उसे रेप के आरोप में झूठा फंसाया था।
 
छात्रा ने मीडिया को बताया कि भाजपा नेता अरविंद भदौरिया ने कटारे को फंसाने के लिए यह साजिश रची थी। कटारे ने जब उसके खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कराया तो इसके बाद भाजपा नेता अरविंद भदौरिया, वकील व पत्रकार सक्रिय हुए।
 
फिलहाल रेप के मामलों को चुनौती देने वाली कटारे की याचिकाओं पर जस्टिस सीवी सिरपुरकर की अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। मामले की अगली सुनवाई 7 मई को होगी।
 
उल्लेखनीय है कि पत्रकारिता की एक छात्रा का कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे को ब्लैकमेल किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया था। उस वक्त विधायक की शिकायत पर पुलिस ने छात्रा को रुपए लेते रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया।
 
आरोपी छात्रा ने कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे को एक वीडियो वायरल करने की धमकी दी और बदले में 2 करोड़ रुपयों की मांग रखी थी। हालांकि उनके बीच 25 लाख रुपए पर समझौता हो गया।
 
पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले की जांच की और हेमंत कटारे से आरोपी छात्रा को पैसे देने के बहाने बुलाने के लिए कहा। फिर तय स्थान पर कटारे ने युवती को बुलाया और पांच लाख की रकम दी। पहले से ही घेरेबंदी कर चुकी पुलिस ने आरोपी छात्रा को गिरफ्तार कर लिया।
 
इसके बाद आरोपी छात्रा ने भिंड की अटेर सीट से विधायक कटारे पर रेपिस्ट होने का इल्जाम भी लगाया।

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख