suvichar

उपचुनाव के प्रचार अभियान में भाजपा से पिछड़ी कांग्रेस, कमलनाथ की तुलना में शिवराज ने की 3 गुना सभाएं

Updated: गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021 (08:43 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार का शोर थमने के बाद अब उम्मीदवार डोर-टू-डोर कैंपेन कर रहे है। चुनाव के अंतिम दौर में मतदाताओं को रिझाने के लिए उम्मीदवार कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते है।  अगर एक पखवाड़े चले धुआंधार चुनाव प्रचार के आंकड़ों के नजरिए से देखें तो सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा कांग्रेस पर हावी होती दिखती है। भाजपा की तरफ से पूरे चुनाव प्रचार अभियान की कमान संभालने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 29 सिंतबर से शुरु किए अपने चुनावी प्रचार अभियान में कुल 39 जनसभाएं की।
 
इसके साथ मुख्यमंत्री ने पांच रातें भी चुनावी क्षेत्र जोबट, रैगांव, खंडवा, बुरहानपुर और पृथ्वीपुर में बिताई। चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री का समाज के कमजोर और आदिवासी के घर खाना खाने के साथ आदिवासियों के साथ पारंपरिक नृत्य भी किया। 
 
वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा चुनावी रणनीति बनाने के साथ खंडवा लोकसभा और तीनों विधानसभा सीटों पर 21 जनसभाएं की। भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर, वीरेंद्र खटीक के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशवप्रसाद मौर्य ने भी पृथ्वीपुर और सतना के रैंगाव में भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे। वहीं चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पृथ्वीपुर और रैंगाव में मोर्चा संभालते हुए कई संभाएं की। इसके साथ ही सरकार के लगभग सभी मंत्रियों ने चुनावी क्षेत्रों में डेरा डाल कर चुनावी जनसंपर्क कर वोटरों को रिझाने की कोशिश की।
 
दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से चुनाव प्रचार अभियान की कमान संभालने वाले कमलनाथ ने कुछ 13 सभाएं की वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने खंडवा लोकसभा और पृथ्वीपुर विधानसभा में चार सभा कर कांग्रेस उम्मीदवार के लिए वोट मांगे। चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में राजस्थान के डिप्टी सीएम रह चुके सचिन पायलट ने खंडवा लोकसभा सीट पर  3 सभा कर गुर्जर वोटों को साधने की कोशिश की। इसके साथ कांग्रेस प्रभारी मुकुल वासनिक भी चार सभाएं की।
 
प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट और पृथ्वीपुर, रैंगाव और जोबट में 30 अक्टूबर को मतदान होगा। उपचुनाव के चुनाव परिणाम से प्रदेश की सत्ता समीकरणों पर वैसे तो कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा लेकिन 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले इन चुनावों को सेमिफाइनल मुकाबले के तौर पर देखा जा रहा है। 
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

स्वतंत्र भारद्वाज के वायरल वीडियो पर बवाल, निशु आजाद के पिता पर हमले को लेकर CJP ने घेरा थाना

यूपी में योगी सरकार का बड़ा 'सेवा संकल्प अभियान', 17 सितंबर से गांव-गांव होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

'डरो मत, मैं साथ हूं': पिता पर हमले के बाद निशु आजाद के समर्थन में आए राहुल गांधी

770 करोड़ के डिफेंस सौदे पर बवाल, एस्टोनिया के रक्षा मंत्री का इस्तीफा, क्या है मामले का भारत से कनेक्शन?

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: GSRTC में 2510 हेल्पर पदों पर ऑनलाइन भर्ती शुरू

अगला लेख